{"_id":"5d6632e58ebc3e93ca6f6530","slug":"uttar-pradesh-news-17-died-in-road-accident-at-shahjahanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आई शाहजहांपुर हादसे की असली वजह, चंद पलों में दम तोड़ गईं थीं 17 जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आई शाहजहांपुर हादसे की असली वजह, चंद पलों में दम तोड़ गईं थीं 17 जिंदगियां
Wed, 28 Aug 2019 01:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह थाना रोजा क्षेत्र में जमुका दोराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक एक टेंपो में टक्कर मारने के बाद सामने आ रही मैजिक पर पलट गया। जिससे मैजिक में सवार पिता-पुत्री समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। मौका पाकर ट्रक चालक भाग गया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था इसलिए ट्रक बेकाबू हो गया। उसकी सीट के पास शराब की बोतलें मिली हैं।
shajahanpur accident
- फोटो : अमर उजाला
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम फाइनेंस अमरपाल सिंह इसकी जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। हादसे में मरने वाले शाहजहांपुर के लोगों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद के लिए संस्तुति की जाएगी।
पलटा हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
यह भीषण हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। मंडलायुक्त रणवीर सिंह, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, डीएम इंद्र कुमार विक्रम, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा घटनास्थल पर पहुंचे। मरने वालों में दस की शिनाख्त हो पाई है। बाकी की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। ज्यादातर मरने वाले शाहजहांपुर के हैं। सीतापुर के थाना पिसावां के गांव पकडिय़ा निवासी रविंद्र कुमार शाहजहांपुर से अपनी खाली मैजिक लेकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसने यात्रियों को बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह मैजिक जैसे ही जमुका दोराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहा ट्रक एक टेंपो को पीछे से टक्कर मारने के साथ ही बेकाबू होकर मैजिक पर पलट गया। मैजिक में सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए। टेंपो भी चपेट में आ गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। चूंकि कुछ दूरी पर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी थी इसलिए पुलिस फोर्स को भी पहुंचने में देर नहीं लगी। जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन जो लोग पूरी तरह से नीचे दबे थे, उन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विपाल करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही रोजा थाना पुलिस फोर्स के अलावा रामचंद्र मिशन, सिंधौली, सेहरामऊ दक्षिणी, चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोग घायलों को बचाने की जद्दोजहद में जुटे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। ट्रक के नीचे दबे पीली शर्ट पहने एक युवक को बचाने के लिए कुछ लोगों ने उसे बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह से फंसा हुआ था। चाहकर भी लोग उसे बाहर नहीं निकाल पा रहे थे।