अबकी बार 13 अप्रैल यानी आज पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि, धृति, मित्र और बुधादित्य योग के शुभ संयोगों में रामनवमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक रामनवमी की तिथि मध्याह्न काल में पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र प्रधान होनी चाहिए, जो कि अष्टमी के दिन पड़ रहा है। इसलिए अबकी बार मध्याह्नकाल व्यापनी नवमी तिथि में श्री रामनवमी मनाई जाएगी।
चार साल बाद बन रहा शुभ संयोग, अष्टमी संग आज मनाई जा रही रामनवमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 को मध्याह्न 11.06 बजे से शुरू होगा और पुष्य नक्षत्र सुबह 7.39 बजे तक खत्म हो जाएगा। इस परिस्थिति में 13 अप्रैल को अष्टमी सुबह 11.41 बजे तक रहेगी। फिर नवमी शुरू हो जाएगी। इसलिए 13 अप्रैल को ही चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में मध्याह्नकाल पड़ रहा है। इसलिए शनिवार को ही रामनवमी मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा।
उन्होंने पुष्य नक्षत्र से मित्र योग के संयोग में पूजन से विषम परिस्थितियों में भी मजबूती से डटे रहने की सामर्थ्य प्राप्त होने की बात कही है। कहा, अवतार तिथि जो भी हो वह श्रेष्ठ कहलाती है उसमें किए जाने वाला काम कभी नहीं बिगड़ता। विधि-विधान से पूजा-अर्चन करने और कराने वालों को चौगुना फल प्राप्त होता है।
बताया कि बन रहे बुधादित्य योग में श्री गणेश-लक्ष्मी नवग्रह के पूजन से व्यापार में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। नए कार्यों का शुभारंभ करना से उत्तम फल प्राप्त होगा। असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। प्लॉट खरीदना अथवा मकान निर्माण के लिए यह सर्वोत्तम फल देने वाला मुहूर्त है।