फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवटें बदलते हुए काटी चिन्मयानंद ने जेल में पहली रात, नहीं मिली कोई विशेष सुविधा

Sat, 21 Sep 2019 06:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Sep 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
swami chinmayananda kept in barracks like normal prisoners
इसी जेल में कैद हैं स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार-शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम व कॉलेज में सेवादारों और कर्मचारियों से घिरे रहने वाले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार को जिला कारागार में सामान्य कैदियों की तरह बैरक में रख गया। वहीं उन्होंने दोपहर और शाम को सामान्य भोजन ग्रहण किया। उन्हें सामान्य बंदियों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से अलग बैरक में रखा गया है। पहली रात उनको ठीक से नींद नहीं आई। 


swami chinmayananda kept in barracks like normal prisoners
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह 11:05 बजे जेल में दाखिल होने के बाद उन्हें सामान्य बंदियों की तरह बैरक में पहुंचा दिया गया। जेल सूत्रों के अनुसार वह जेल में गुमसुम बैठे रहे। 

swami chinmayananda kept in barracks like normal prisoners
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

दोपहर को मेनू के हिसाब से बनाए गए भोजन में उन्होंने मूंग की दाल, आलू की सब्जी और रोटी खाई। इसके कुछ देर बाद वह चुपचाप लेटे रहे। रात के भोजन में उन्हें अरहर की दाल और हरी सब्जी व रोटी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
swami chinmayananda kept in barracks like normal prisoners
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपी संजय, विक्रम, सचिन को भी इसी जेल की बैरक नंबर नौ में रखा गया है। इसलिए जेल प्रशासन ने चिन्मयानंद को सुरक्षा की दृष्टि से अलग बैरक में रखा है। 

विज्ञापन
swami chinmayananda kept in barracks like normal prisoners
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

उन्हें अलग से कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। जेल सूत्रों के मुताबिक स्वामी की जेल में पहली रात मुश्किलों भरी कटी। उन्हें देर रात तक नींद नहीं आई और वह करवटें बदलते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed