फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा से मसाज कराते हुए स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीरें वायरल, जानें क्या है सच्चाई ?

Wed, 11 Sep 2019 01:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand Video and Photo Viral Know what is the truth
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को एक सोशल साइट पर वीडियो से ली गईं स्वामी चिन्मयानंद की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कीं। इसमें स्वामी एक छात्रा से मसाज करवा रहे हैं। वीडियो वर्ष 2014 का बताया जा रहा है। एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने स्वामी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
Swami Chinmayanand Video and Photo Viral Know what is the truth
चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच यूपी सरकार की ओर से गठित एसआईटी कर रही है। इस दौरान स्वामी की वीडियो फोटो सामने आई, जिसमें एक छात्रा उनकी मसाज कर रही है। बताते हैं कि स्वामी का यह वीडियो चश्मे में लगे खुफिया कैमरे की मदद से 31 जनवरी 2014 को बनाया गया। वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है कि स्वामी चिन्मयानंद अपना मोबाइल चेक करते हुए कुछ मेसेज के रिप्लाई टाइप कर रहे हैं और छात्रा उनके तलवे में मालिश कर रही है। 


इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 13 सितम्बर - 28 सितम्बर 2019 (विज्ञापन) 
Swami Chinmayanand Video and Photo Viral Know what is the truth
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कभी पेट और कभी सिर की मालिश करते हुए तस्वीर वायरल की गई है। छात्रा ने वीडियो बनाते समय चश्मे को मेज पर रखा है ताकि उसका भी चेहरा वीडियो में आ सके। 
वीडियो और स्क्रीन शॉट पूरी तरह से फर्जी हैं। इन्हें एडिट कर तैयार किया गया है। यह वीडियो 31 जनवरी 2014 का बनाया गया है। उस समय छात्रा कॉलेज में थी ही नहीं। एसआईटी जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। - ओम सिंह, अधिवक्ता स्वामी चिन्मयानंद

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Chinmayanand Video and Photo Viral Know what is the truth
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। न ही इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत की। इस प्रकरण की एसआईटी जांच कर रही है। इस कारण जो भी निर्णय लेगी एसआईटी ही लेगी। वह इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकते। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी

 
विज्ञापन
Swami Chinmayanand Video and Photo Viral Know what is the truth
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं इसके बाद, मंगलवार रात करीब नौ बजे छात्रा का अपने मित्रों के साथ पांच करोड़ की रंगदारी का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। वहीं सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग से एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने अनभिज्ञता जताई। वायरल वीडियो क्लिप में छात्रा एक गाड़ी में अपने कुछ मित्रों के साथ कहीं सफर पर है। उस गाड़ी में बैठकर गोपनीय तरीके से वीडियो बनाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed