फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पीड़ित छात्रा का सबसे बड़ा खुलासा, बोली- मेरे पास सबूत हैं

Tue, 10 Sep 2019 10:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Sep 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
big revealing of victim student against swami chinmayanand in shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा एसआईटी की पूछताछ के बाद सोमवार को मीडिया के सामने आई। छात्रा ने आरोप लगाया कि स्वामी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके अलावा उसने कई चौंकाने वाले राज भी खोले। छात्रा ने शाहजहांपुर के डीएम पर पिता को धमकाने का आरोप भी लगाया। स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में संदेह के घेरे में आए संजय को उसने भाई बताया। कहा कि वह डर की वजह से संजय के साथ राजस्थान में थी।  
big revealing of victim student against swami chinmayanand in shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा ने आरोप लगाया कि स्वामी चिन्मयानंद ने एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसने आरोप लगाया कि कॉलेज में और भी छात्राएं हैं, जिनके साथ स्वामी ने इसी तरह की हरकतें की हैं, लेकिन वह पहली लड़की है, जिसने स्वामी के खिलाफ आवाज उठाई है। छात्रा ने कहा कि उसके पास सबूत हैं और वह समय आने पर सारे सबूत पेश करेगी। छात्रा ने कहा कि एसआईटी ने उससे व उसके पिता से 11 घंटे तक पूछताछ की। 
big revealing of victim student against swami chinmayanand in shahjahanpur
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
उसे एसआईटी की पूछताछ से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से अभी तक न तो पूछताछ की गई और न ही उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि उससे कई चरण में पूछताछ हो चुकी है। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता ने चौक कोतवाली में तहरीर दी थी तब डीएम ने उसके पिता को धमकाया था। उसने डीएम पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing of victim student against swami chinmayanand in shahjahanpur
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया
स्वामी ने खुद कहा था हॉस्टल में ले लो रूम
छात्रा ने बताया कि वह तो कॉलेज में एलएलएम की पढ़ाई के लिए गई थी लेकिन स्वामी ने उससे खुद कहा था कि जॉब कर लो। प्राचार्य प्रशासनिक काम अधिक देने लगे थे। स्वामी के कहने पर रूम लेकर डाल दिया। उसके बाद उसे रुकना पड़ा। फिर उसके साथ बहुत बुरा हुआ।
विज्ञापन
big revealing of victim student against swami chinmayanand in shahjahanpur
फाइल फोटो
पिता ने कहा-स्वामी की सच्चाई सामने आनी चाहिए
छात्रा के पिता ने भी अपनी बेटी की बातों को दोहराते हुए कहा कि स्वामी चिन्मयानंद की सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। कहा कि वह न्याय की इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। पिता ने एसआईटी से बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद जाहिर की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed