फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonch Encounter News: आंखें नम, सीना चौड़ा...देश के काम आया बंडा का सपूत, दिसंबर 2019 में हुई थी सारज सिंह की शादी

Tue, 12 Oct 2021 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Oct 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
poonch encounter news Five soldiers martyred in jammu kashmir Saraj Singh was married in December 2019
सारज सिंह - फोटो : अमर उजाला।
पाकिस्तान की सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सोमवार की सुबह शाहजहांपुर के बंडा के लाल सारज सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सांसें चलने तक आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनको आगे नहीं बढ़ने दिया और शहीद हो गए। सोमवार को जब उनके शहीद होने की खबर उनके गांव अख्तयारपुर धौकल पहुंची तो लोगों की आंखें तो नम हो गईं। मगर सीना चौड़ा हो गया। गांव अखत्यारपुर धौकल निवासी विचित्र सिंह के तीन पुत्र सेना में हैं। छोटे बेटे सारज सिंह (26) वर्ष 2016 में सेना की 11 सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। इन दिनों पर 16 आरआर रेजीमेंट के तहत कश्मीर के स्वर्णकोट में तैनात थे। सारज सिंह के भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि सेना की ओर से उन्हें सूचना दी गई कि कश्मीर में पुंछ के पास चामरेर फॉरेस्ट एरिया में सेना के आतंक विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। यहां घुसपैठ कर आए आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। 
poonch encounter news Five soldiers martyred in jammu kashmir Saraj Singh was married in December 2019
सारज सिंह - फोटो : अमर उजाला।
इस एनकाउंटर के दौरान सारज सिंह के साथ तीन जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए। सांसें चलने तक सारज सिंह ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। सेना ने सारज सिंह के अदम्य साहस की सराहना की है।
 
poonch encounter news Five soldiers martyred in jammu kashmir Saraj Singh was married in December 2019
सारज सिंह - फोटो : अमर उजाला।
सारज सिंह के शहीद होने की जानकारी पाकर आसपास के तमाम लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र का लाल देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है, इसका उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
poonch encounter news Five soldiers martyred in jammu kashmir Saraj Singh was married in December 2019
सारज सिंह - फोटो : अमर उजाला।
सुखबीर सिंह ने लोगों से कहा कि अभी उनके पिता, मां को सारज सिंह के शहीद होने के बारे में न बताएं। वह यह दुख सहन नहीं कर पाएंगे और उनको संभालना मुश्किल होगा। धीरे-धीरे सब मालूम हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
poonch encounter news Five soldiers martyred in jammu kashmir Saraj Singh was married in December 2019
शहीद सारज सिंह और उनकी पत्नी राजविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2019 में हुई थी सारज सिंह की शादी
गांव  निवासी सारज सिंह 2016 में सेना में चयनित हुए थे। दिसंबर 2019 में उनकी शादी हरदोई के कस्बा पिहानी निवासी रजविंदर कौर के साथ हुई थी। उनके अभी कोई संतान नहीं है। रजविंदर कौर रविवार को ही मायके गई हैं। ससुराल के लोगों ने पति के शहीद होने की जानकारी रजविंदर को अभी नहीं दी है। सुखबीर सिंह ने बताया कि रजविंदर कौर को अभी सूचना इसलिए नहीं दी गई है जिससे वह परेशान न हों। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed