बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान है। इसके लिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में पोलिंग पार्टियां बुधवार को मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। बरेली में अबकी बार नगर निगम के मेयर, पार्षद का चुनाव 8,47,763 मतदाता करेंगे। निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 4,84,413 मतदाता वोट डालेंगे। निकाय चुनाव के लिए जिले में 340 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 1195 मतदेय स्थल हैं। नगर निगम के लिए एक मेयर, 80 पार्षद के लिए ईवीएम और नगर निकायों के 19 अध्यक्ष और 272 सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा।
{"_id":"645b40187a88f933c1083b78","slug":"polling-parties-leave-for-polling-stations-in-bareilly-pilibhit-budaun-and-shahjahanpur-2023-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: बरेली मंडल के चारों जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान कल; सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: बरेली मंडल के चारों जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान कल; सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
Wed, 10 May 2023 12:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में मतदान कार्मिकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में रवानगी के पहले मतदान कार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
जीएफ कॉलेज मैदान से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां जीएफ कॉलेज ग्राउंड से रवाना होना शुरू हुईं। नगर निगम क्षेत्र के लिए 325 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जबकि 33 पोलिंग पार्टी रिजर्व हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत में चुनाव कराने के लिए 329 पार्टियों को रवाना किया गया, जबकि 37 पार्टियां रिजर्व है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया सही ढंग से हो, इसके लिए अधिकारियों ने जिले में सभी पार्टी रवानगी स्थलों को निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
पीलीभीत ड्रमंड कॉलेज में मतदान कार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में ड्रमंड कॉलेज से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
पीलीभीत में गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को ड्रमंड कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान परिसर में काफी भीड़ रही। डीएम ने पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। मतदान में लगे कर्मियों को भेजने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 122 बसों को उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा फोर्स के भ्रमण के लिए 60 छोटे वाहन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रवानगी के पहले एसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जिले में कुल 110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों 1973 पुलिसकर्मी व 830 होमगार्ड तैनात रहेंगे। साथ ही एक कंपनी सीपीएमएफ, एक कंपनी पीएसी व दो प्लाटून कमांडर भी जरूरत पर तैयार रहेंगे। इन 2803 जवानों में 285 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो मोर्चा संभालेंगी। मतदान के लिए जाने वाली महिलाओं को कोई असुविधा न हो और वह भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण मतदान कर सकें, इसका ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
बदायूं में ड्यूटी की जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला