फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid Mubarak: बरेली में ईद पर नमाज अदा कर मांगी भाईचारे और खुशहाली की दुआ, देखिए अन्य शहरों की तस्वीरें

Sat, 22 Apr 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Apr 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
Eid Ul Fitr muslim community offers Eid Ki Namaz prayers for prosperity in Bareilly
बरेली ईदगाह में अदा की गई नमाज - फोटो : मनप्रीत सिंह

बरेली समेत पूरे मंडल में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बरेली में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाह में शनिवार सुबह 10:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां हजारों लोग जुटे। ईदगाह पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। यहां काजी उल हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने नमाज अदा कराई। इससे पहले शाही जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे नमाज हुई। नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी पाने के लिए खासा उत्साह है। 



दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने अपील करते हुए कहा कि गरीबों के साथ ईद की खुशियां बांटे। लोगों में खुशियां बांटने का नाम ईद है। इसलिए गरीबों व जरुरतमंदों की खूब मदद करें। ये इंसानियत का भी त्योहार है। उन्होंने कहा कि ईद हमें इस बात की भी तालीम देती है कि हम अपने रब की रजा की खातिर इबादत करें। 

Eid Ul Fitr muslim community offers Eid Ki Namaz prayers for prosperity in Bareilly
बरेली ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दरगाह उस्तादे जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीरा ए आलाहजरत मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खां कादरी ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। बता दें कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद शाम को चांद का दीदार हो गया था। इसके बाद बाजारों में लोग पहुंचे और देर रात तक खरीदारी का दौर जारी रहा। 
Eid Ul Fitr muslim community offers Eid Ki Namaz prayers for prosperity in Bareilly
शाहजहांपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और लखीमपुर भी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों की ईद की दिली मुबारकबाद दी। ईद को लेकर सभी शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul Fitr muslim community offers Eid Ki Namaz prayers for prosperity in Bareilly
बदायूं के उघैती में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा हुई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर की जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे और ईदगाह पर 10 बजे नमाज अदा की गई। जिले के अन्य स्थानों पर भी नमाज अदा कर ईद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन
Eid Ul Fitr muslim community offers Eid Ki Namaz prayers for prosperity in Bareilly
लखीमपुर में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के अमीरनगर के ईदगाह रसूलपुर में ईद की नमाज अदा की गई। यहां सैकड़ों लोग पहुंचे। नमाज के बाद देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed