फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Bareilly: बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, भगवा रथ पर सीएम योगी संग दिखा ये अंदाज; देखिए तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi roadshow in Bareilly
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के लिए भगवा वाहन को फूलों से सजाया गया, जिसमें सवार होकर पीएम मोदी ने 53 मिनट में करीब 1.2 किमी का सफर तय किया। भगवा रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने टॉर्चनुमा कमल का फूल दिखाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए। 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन से पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान पीएम मोदी ने राजेंद्रनगर के स्वयंवर बरातघर से शहीद पंकज अरोड़ा स्तंभ तक करीब 1.2 किमी की दूरी तय की। 

PM Narendra Modi roadshow in Bareilly
पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों की भीड़ पीएम मोदी की एक झलक पाने और स्वागत करने के लिए बेताब दिखी। कई जगह मंच बनाए गए थे, जहां से लोगों ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
PM Narendra Modi roadshow in Bareilly
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कुछ बोले नहीं, लेकिन इशारों-इशारों में ही जनता से भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi roadshow in Bareilly
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में एक टॉर्चनुमा कमल का फूल था, वह लगातार इस चिह्न को हिलाते दिखाई दिए। सीएम योगी के हाथ भी भाजपा का चुनाव चिह्न रहा। 
 
विज्ञापन
PM Narendra Modi roadshow in Bareilly
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
कई बार ऐसा मौका आया कि पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीएम मोदी को देखने के लिए लोग छतों पर भी खड़े रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed