बरेली में मंगलवार शाम को स्टेडियम का नजारा बदला नजर आया, न क्रिकेट न दौड़ और न ही हॉकी। सूरज ढलने के बाद पूरा मैदान हजारों मोमबत्तियों व दीपकों की रोशनी में जगमगा उठा। यह मौका था धनतेरस का, जब शहर के तमाम खिलाड़ियों ने बिना किसी धर्म, जाती, वर्ग का भेद किए मोमबत्ती को रोशन कर एकता ओर सद्भावना का संदेश दिया। शाम के समय सभी खिलाड़ी इस रोशनी के जश्न में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। दीपोत्सव पर खेल के मैदान रोशनी से नहा गए।
Diwali 2024: बरेली में खिलाड़ियों ने मोमबत्तियों और दीयों से रोशन किए खेल मैदान, दिखा खूबसूरत नजारा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:22 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली में दीपोत्सव के अवसर पर खेल के मैदान दीयों और मोमबत्तियों की रोशनी से नहाए। मंगलवार को खिलाड़ियों ने दिवाली मनाई। इस दौरान स्टेडियम में खूबसूरत नजारा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन