फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ का कहर: अब शाहजहांपुर में सैलाब... मदद को उतरी सेना, खीरी-पीलीभीत भी बेहाल, नौ लोगों की डूबकर मौत

Thu, 11 Jul 2024 08:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / पीलीभीत / शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / पीलीभीत / शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 08:38 AM IST
विज्ञापन
Nine people died due to floods in Bareilly, Pilibhit and Kheri
शाहजहांपुर की खन्नौत नदी में उफान - फोटो : अमर उजाला

लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से मंगलवार रात शाहजहांपुर शहर भी बाढ़ की चपेट में आ गया। शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 20 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। वहीं, एनडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाला। लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले बुधवार को भी बाढ़ से बेहाल रहे। बृहस्पतिवार को भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। 



चार जिलों में बाढ़ के पानी में डूबकर नौ लोगों की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान गई। बरेली में दो और पीलीभीत में एक व्यक्ति की मौत हुई। बदायूं में मोपेड के साथ एक युवक डूब गया। बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बिजली का संकट खड़ा हो गया। वहीं, लोग छतों पर आसरा लिए हुए हैं, वे खाने को भी तरस रहे हैं। हालांकि प्रशासन बाढ़ पी़ड़ितों की हर संभव मदद का दावा कर रहा है। 

Nine people died due to floods in Bareilly, Pilibhit and Kheri
खन्नौत नदी का पानी घरों में घुसा - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गर्रा और खन्नौत नदियों का पानी बुधवार को शहर में घुस गया। यह शहर इन्हीं दो नदियों के बीच बसा हुआ है। मंगलवार रात अचानक जलस्तर में वृद्धि हुई। इससे अक्षरधाम कॉलोनी में पानी भर गया। रात में यहां के 25 परिवारों को किसी तरह निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

Nine people died due to floods in Bareilly, Pilibhit and Kheri
लोगों को पानी से दूर रहने के लिए सचेत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सुबह होते होते ब्रजविहार, लोधीपुर, दलेलगंज, ख्वाजा फिरोज, हनुमतधाम, इंदिरानगर, हयातपुरा आदि मोहल्लों के सभी मकान पानी के घिर गए। सेना की स्थानीय मद्रास रेजिमेंट और एनडीआरएफ की टीमों ने पुलिस व पीएसी के जवानों की मदद से नाव और स्टीमर से करीब दो हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nine people died due to floods in Bareilly, Pilibhit and Kheri
गांव में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर की तिलहर तहसील क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर, चितीबोझी, बिहारीपुर, अजमाबाद और रटा में भी घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। उधर, बदायूं जिले में गंगा के जलस्तर में बुधवार को कमी आई, मगर रामगंगा और अरिल नदी में उफान आ गया। दातागंज तहसील के 70 गांव और करीब एक लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। 

विज्ञापन
Nine people died due to floods in Bareilly, Pilibhit and Kheri
बरेली में रामगंगा नदी में उफान - फोटो : अमर उजाला
बरेली में रामगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। बीते चार दिनों में जलस्तर में दो मीटर बढ़ोतरी दर्ज हुई है।  नदी जलस्तर 161 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे 300 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed