बरेली में पुलिस ने शनिवार को बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें करीब 125 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि ढाई से तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। बवाल के करीब दो हजार आरोपी बताए जा रहे हैं।
Bareilly Violence: मौलाना तौकीर रजा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता, डीआईजी बोले- लोगों को मैसेज भेज भड़काया गया
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:14 PM IST
सार
बरेली पुलिस ने बवाल के मामले में अब तक दस मुकदमे दर्ज किए हैं। मौलाना तौकीर रजा को बवाल का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। सात मामलों में तौकीर रजा का नाम है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन