उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों से पत्नी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए सिंधौली के गांव तिउलक निवासी संजीव कुमार ने अपने पांच साल के पुत्र गौरव को नदी में फेंककर मार डाला। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पड़ोसियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। शक होने पर पुलिस ने भरोसे में लेकर संजीव से पूछताछ की। इससे पूरा मामला खुल गया। मंगलवार को खन्नौत नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक बच्चे की मां नन्हीं को पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पति ऐसा नहीं कर सकते हैं। बेटे की हत्या दूसरों ने ही की है। उनके पति को फंसाया गया है।
पांच साल का बच्चा नदी में फेंका: हत्या के आरोप में मृतक का पिता गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन