फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: बरेली में तिरंगा रैली से स्वतंत्रता दिवस के जश्न का आगाज, देशप्रेम से ओतप्रोत हुए शहरवासी

Tue, 13 Aug 2024 08:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam begins with Tiranga Rally in Bareilly
बरेली में निकाली गई तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली गई। बरेली क्लब में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बाइक, कार व साइकिल क्लबों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा शहर तिरंगामय हो गया। सड़कों पर भारत माता की जय... वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया।  तिरंगा रैली चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा (पटेल चौक), नॉवल्टी चौराहा, महादेव पुल होते हुए धर्मकांटा से सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर होते हुए नाथ चौराहा (डेलापीर) से घूमकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। 



Maa Tujhe Pranam begins with Tiranga Rally in Bareilly
डीएम रविंद्र कुमार, मेयर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

स्टेडियम में तिरंगा रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और मेयर उमेश गौतम ने अमर उजााल के मां तुझे प्रणाम अभियान की सराहना की। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरवासियों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। 

Maa Tujhe Pranam begins with Tiranga Rally in Bareilly
बरेली क्लब से शुरू हुई तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों में देशप्रेम की अलख जगाने के लिए अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘माँ तुझे प्रणाम’ का आगाज मंगलवार को ‘तिरंगा रैली’ से हुआ। इसी के साथ ‘माँ तुझे प्रणाम’ के कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam begins with Tiranga Rally in Bareilly
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

मां तुझे प्रणाम के तहत 14 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी, 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान और 16 अगस्त को शक्ति सम्मान के साथ कार्यक्रमों का विश्राम होगा। इस दौरान स्कूल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगी। शहरवासियों को एकजुटता का संदेश देने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बरेली केमिस्ट एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इनरव्हील, रोटरी क्लब सहित अन्य संगठनों का सहयोग रहेगा। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam begins with Tiranga Rally in Bareilly
तिरंगा रैली में शामिल थार - फोटो : अमर उजाला

थारियंस क्लब ने की विशेष तैयारी
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए थारियंस क्लब द्वारा थीम आधारित वाहन रैली निकाली गई। क्लब के राजीव खुराना के मुताबिक तिरंगे गुब्बारों से वाहनों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। रैली में इंडियन ऑयल के बाइकर्स भी शामिल हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed