अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली गई। बरेली क्लब में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बाइक, कार व साइकिल क्लबों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा शहर तिरंगामय हो गया। सड़कों पर भारत माता की जय... वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया। तिरंगा रैली चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा (पटेल चौक), नॉवल्टी चौराहा, महादेव पुल होते हुए धर्मकांटा से सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर होते हुए नाथ चौराहा (डेलापीर) से घूमकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची।
मां तुझे प्रणाम: बरेली में तिरंगा रैली से स्वतंत्रता दिवस के जश्न का आगाज, देशप्रेम से ओतप्रोत हुए शहरवासी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन