फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर कांड: आरोपियों पर लग सकता है गैंगस्टर...परिवार में दहशत, बुलडोजर देख खुद ही हटाने लगे थे सामान

Sat, 17 Sep 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Sep 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri rape and murder case accused may be gangsters, seeing bulldozers themselves removing goods
lakhimpur kheri casea - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के निघासन में दो अनुसूचित नाबालिग बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के सभी छह आरोपियों पर गैंगस्टर लग सकता है। इस संबंध में पुलिस शुक्रवार को आरोपियों के घर पहुंची। वहीं, अब आरोपियों के परिजनों को बुलडोजर की कार्रवाई का डर भी सता रहा है। निघासन के सीओ संजयनाथ तिवारी का कहना है कि आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मजबूत तथ्य जुटाए जा रहे हैं। शुक्रवार को निघासन थाना के सब इंस्पेक्टर जुबैर आलम ने पहले पीड़िता के गांव में जाकर आरोपी छोटू के घर का ब्योरा लिया। पड़ोसियों से छोटू की संपत्ति की जानकारी ली। इसके बाद वह पांच आरोपियों के गांव लालपुर पहुंचे और वहां पर भी उन्होंने परिवार व गांव वालों से जुनैद, सुहेल, करीमुद्दीन, आरिफ और हफीजुर्रहमान की संपत्ति की जानकारी जुटाई।
lakhimpur kheri rape and murder case accused may be gangsters, seeing bulldozers themselves removing goods
बुलडोजर देख खुद ही हटाने लगे थे सामान - फोटो : अमर उजाला
बुलडोजर देख खुद ही हटाने लगे थे सामान
पुलिस की कार्रवाई को लेकर आरोपियों के परिवार में दहशत है। परिवार वाले डर के मारे कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं। बृहस्पतिवार शाम जब एक जेसीबी किशोरियों के अंतिम संस्कार के लिए जा रही थी, तो किसी ने आरोपियों के परिवार को सूचना दे दी कि उनके घर पर बुलडोजर चलने वाला है। 
lakhimpur kheri rape and murder case accused may be gangsters, seeing bulldozers themselves removing goods
लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
इससे डरकर उन लोगों ने घर से जरूरी सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। पूछने पर बताया कि घर टूट जाएगा, इससे अच्छा है कि जो सामान बचा सकते हैं, बचा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lakhimpur kheri rape and murder case accused may be gangsters, seeing bulldozers themselves removing goods
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यदि पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने का प्रस्ताव देती है तो मैं विचार करूंगा।-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम, खीरी
विज्ञापन
lakhimpur kheri rape and murder case accused may be gangsters, seeing bulldozers themselves removing goods
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
निघासन थाना इलाके के एक गांव में बुधवार शाम अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। सुबूत मिटाने के लिए दुपट्टे से बहनों का गला घोटकर एक पेड़ पर फंदे से लटका दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed