लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट चुनाव के नामांकन के दौरान सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा और व्यापारी राजू अग्रवाल के साथ हुई मारपीट का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। सदर विधायक और राजू अग्रवाल की ओर से बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस को तहरीर दी गई।
बुधवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में डेलीगेट चुनाव के लिए पर्चे बिक्री किए जा रहे थे। इसी बीच सदर विधायक योगेश वर्मा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह आमने-सामने आ गए। पुलिस की मौजूदगी में अवधेश सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद विधायक समर्थक आक्रोशित हो उठे और अवधेश सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ बवाल शाम चार बजे के बाद तक चला।
2 of 9
घटना के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में गुरुवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सहित आधा दर्जन नामजद व 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
3 of 9
व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी नेता राजू अग्रवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पर्चा खरीदने के लिए अर्बन कोऑपरेटिव बैंक गए थे। पर्चा खरीदकर वापस आते समय पुष्पा सिंह और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित करीब 15 लोग मौजूद थे। इसी दौरान पुष्पा सिंह ने पर्चा छीनकर गालियां देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान अवधेश सिंह ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान व्यापारी की 70 ग्राम की सोने की चेन छीन ली।
4 of 9
थप्पड़ कांड: घटना के दौरान की तस्वीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली हैं। तहरीर के आधार पर नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
5 of 9
अवधेश सिंह को मौके से हटाते एसपी गणेश प्रसाद साहा। (घटना वाले दिन की तस्वीर)
- फोटो : संवाद
मारपीट के मामले में तीसरी तहरीर भी सदर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। यह तहरीर बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पक्ष के वीर विक्रम सिंह उर्फ नीरज सिंह ने व्यापारी राजू अग्रवाल, हेमू गुप्ता समेत उनके 15 - 20 अन्य साथियों के खिलाफ दी है।