फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death at Party: डांस करते-करते मौत की गोद में सो गया शख्स, लोगों को लगा- लड़खड़ाकर गिर गए हैं, अभी उठ जाएंगे

Thu, 08 Sep 2022 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Sep 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
IVRI worker dies during dance at friend birthday party in bareilly
IVRI worker dies - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मौत को शायद किसी बहाने की जरूरत नहीं होती। बृहस्पतिवार रात एक होटल में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करते-करते आईवीआरआई कर्मचारी 45 वर्षीय प्रभात कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पूरी तरह फिट रहने वाले प्रभात बैडमिंटन के खिलाड़ी थे और इस पार्टी में भी बैडमिंटन खेलने के बाद पहुंचे थे। प्रभात कुमार आईवीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। शहर के डीडीपुरम के एक होटल में बृहस्पतिवार रात वह अपने एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे थे। प्रभात कुमार ने पहले यहां एक गाना गाया और फिर डांस फ्लोर पर नाचने पहुंच गए। मस्ताना अंदाज में नाचते हुए उन्हें चार-पांच मिनट ही हुए थे कि अचानक वह डांस फ्लोर पर गिर गए। लोगों को लगा कि शायद वह लड़खड़ाकर यूं ही गिर गए हैं और खुद उठकर खड़े हो जाएंगे लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उनके नजदीक पहुंच गए। 
IVRI worker dies during dance at friend birthday party in bareilly
IVRI worker dies - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में मौजूद डॉ. विनोद पागरानी ने प्रभात की नब्ज और हार्टबीट चेक करने के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्होंने उनके सीने पर पंप किया, फिर उन्हें एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक प्रभात की सांसें थम चुकी थीं।
IVRI worker dies during dance at friend birthday party in bareilly
IVRI worker dies - फोटो : अमर उजाला
हंसमुख और दोस्ताना मिजाज के शख्स के तौर पर पहचान रखने वाले प्रभात की जश्न के माहौल में अचानक हुई मौत ने पलक झपकते पार्टी का माहौल गमगीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IVRI worker dies during dance at friend birthday party in bareilly
IVRI worker dies - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उनके डांस करने और फिर डांस फ्लोर पर गिरकर दम तोड़ देने का पूरा वाकया कैद है। 
विज्ञापन
IVRI worker dies during dance at friend birthday party in bareilly
IVRI worker dies - फोटो : अमर उजाला
मिलनसार प्रभात को प्रेमी कहकर बुलाते थे दोस्त
आईवीआरआई के पशु अनुवांशिकी विभाग के तकनीकी सहायक प्रभात कुमार बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे। हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव होने के कारण दोस्त उन्हें प्रेमी के नाम से बुलाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed