फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्रिशूल एयरबेस पर बढ़ी सरगरमी, तीन सुखोई लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, जवानों की छुट्टियां रद्द 

Thu, 18 Jun 2020 02:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
India china border news updates Sukhoi fighter planes takes off at Trishul Airbase
सुखोई विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Air Force
लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर संघर्ष के हालात पैदा होने के बाद एयरफोर्स के बरेली स्थित त्रिशूल एयरबेस में हलचल बढ़ गई है। एयरबेस के आसपास स्थित कालोनियों में रहने वाले लोगों की नींद बुधवार सुबह फाइटर प्लेनों की उड़ानें भरने की आवाजों की टूटी। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि त्रिशूल एयरबेस से बुधवार सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे के बीच तीन सुखोई विमान ने उड़ान भरी। 


 
India china border news updates Sukhoi fighter planes takes off at Trishul Airbase
सुखोई विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
हालांकि सैन्य अफसर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। अलबत्ता एयरबेस में खासी हलचल है और उसके आसपास के हिस्से में सुरक्षा तंत्र को और भी मजबूत कर दिया गया है। एयरबेस से जुड़े सभी अफसरों और सैन्य कर्मियों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं।

 
India china border news updates Sukhoi fighter planes takes off at Trishul Airbase
सुखोई विमान (फाइल फोटो)
एयरबेस के आसपास रहने वालों ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच तीन फाइटर प्लेन के उड़ान भरने की आवाजें उन्होंने सुनीं हैं। एयरबेस के पास स्थित सनसिटी विस्तार के निवासियों ने बताया कि लंबे अर्से के बाद उन्हें त्रिशूल एयरबेस में इस तरह की हलचल दिखी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
India china border news updates Sukhoi fighter planes takes off at Trishul Airbase
उड़ान भरता सुखोई (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और सेना की इंटेलीजेंस विंग ने एयरबेस के आसपास मूवमेंट बढ़ा दिया है। सैन्य अफसरों ने क्यूआरटी को लगातार 24 घंटे मूवमेंट में रहने के निर्देश दिए हैं। एयरबेस के आसपास कोई भी संदिग्ध दिखने पर उससे पूछताछ करने के निर्देश हैं। 

विज्ञापन
India china border news updates Sukhoi fighter planes takes off at Trishul Airbase
आसमान में सुखोई विमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वहीं एयरबेस की दीवार फांदकर यदि कोई अंदर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे एक वार्निंग देकर उस पर शस्त्र प्रयोग के निर्देश भी दिए गए हैं। एयरबेस के आसपास सादा वर्दी में भी सैन्य जवान निगरानी में लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed