बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए है। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया है। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
UP: बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, पहले की रेकी फिर बरसाईं गोलियां, फुटेज में दिखे हमलावर; पूरी कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:14 AM IST
सार
Disha Patani House Firing Case: अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की घटना से शुक्रवार को सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। मकान पर छर्रे लगने के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन