फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Road Accident: दस मिनट पहले चहक रहे थे, फिर कुछ ही पल बाद अचानक हमेशा के लिए हो गए खामोश, मंजर बताते हुए कांप उठे दोस्त

Wed, 22 Jun 2022 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jun 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
Five friends of Uttarakhand died in a horrific road accident in Bareilly were chirping ten minutes ago, then suddenly forever silent
Bareilly Road Accident - फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले में बड़ा बाईपास पर अचानक टायर फटने से कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार में सवार रामनगर (उत्तराखंड) के पांच दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग रामनगर से हरदोई के बिलग्राम में दरगाह पर हाजिरी देने जा रहे थे। सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा अहलादपुर के लालपुर चौराहे के पास हुआ। रामनगर निवासी याकूब के मुताबिक सोमवार रात 11 बजे उनके समेत दस दोस्त दो कारों से हरदोई के बिलग्राम में हजरत मीर सय्यद अब्दुल वहीद बिलग्रामी की दरगाह शरीफ पर हाजिरी देने के लिए रामनगर से निकले थे। रामपुर होते हुए रात करीब तीन बजे उन्होंने बरेली की सीमा में प्रवेश करने के बाद फतेहगंज पश्चिमी में रुककर चाय पी और फिर बड़ा बाईपास होते हुए हरदोई जाने के लिए बढ़े।
Five friends of Uttarakhand died in a horrific road accident in Bareilly were chirping ten minutes ago, then suddenly forever silent
Road Accident in bareilly - फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े तीन बजे लालपुर चौराहे से गुजरते वक्त आगे चल रही कार अचानक पिछला टायर फटने से बेकाबू होने के बाद डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे दूध के ट्रक से जा टकराई। दोनों वाहन काफी रफ्तार में थे लिहाजा हादसा भी काफी भीषण हुआ। 
Five friends of Uttarakhand died in a horrific road accident in Bareilly were chirping ten minutes ago, then suddenly forever silent
Road Accident in bareilly - फोटो : अमर उजाला
कार में बैठे रामनगर के भवानी गड्ढा निवासी सगीर अहमद (37), छप्पर वाली गली निवासी मुजम्मिल (36), भवानी आबकारी निवासी मोहम्मद ताहिर (40), रेलवे पड़ाव कॉलोनी निवासी इमरान (38) और इंद्रानगर निवासी मोहम्मद फरीद (36) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five friends of Uttarakhand died in a horrific road accident in Bareilly were chirping ten minutes ago, then suddenly forever silent
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
याकूब ने बताया कि उनकी कार करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे चल रही थी। इसमें उनके साथ आसिफ, सईद, शाहिद और चांद सवार थे। जब घटनास्थल पर उन्होंने अपने साथियों की दुर्घटनाग्रस्त कार देखी तो पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। 

विज्ञापन
Five friends of Uttarakhand died in a horrific road accident in Bareilly were chirping ten minutes ago, then suddenly forever silent
जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद इज्जतनगर पुलिस पहुंची तो शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। दो शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें कार को कटवाकर निकालना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed