शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गांव मीरवैश्यपुर निवासी नन्हे के आठ वर्षीय बेटे उत्तम सिंह की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बालक शनिवार दोपहर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार शाम को उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में तंत्र-मंत्र की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार उत्तम के दांत निकाले गए थे। पेट में सुइयां चुभोई गईं। उसकी चप्पलें मरघट के पास पड़ी मिलीं। गेहूं की फसल भी कुछ दूर तक कुचली मिली है। पीठ भी छिली है। लग रहा है कि जैसे उसे काफी दूर तक घसीटा गया हो। आशंका है कि किसी ने अपहरण कर तंत्र-मंत्र करने के बाद उसकी हत्या की है। पुलिस के शक की सुई किसी करीबी के आसपास ही घूम रही है। उधर, मासूम बेटे की हत्या के बाद माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
अपहरण कर मासूम की हत्या: हत्यारे ने निकाले दांत, बेटे का शव देख बिलखी मां- हमने किसी का क्या बिगाड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन