फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तंत्र-मंत्र के लिए दरिंदगी: मासूम के शरीर में चुभोए गर्म सूजे, शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी सिहरे

Tue, 21 Feb 2023 08:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 08:16 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old boy brutally murdered for tantra-mantra in Shahjahanpur
उत्तम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मीरवैश्यपुर गांव निवासी नन्हे सिंह के आठ वर्षीय पुत्र उत्तम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम दफन कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के पेट पर नुकीली चीज से तीन लाइनें बनाईं गईं थीं। धारदार हथियार से गले में दो, पेट में चार और कमर के निचले हिस्से में एक छेद किया गया। दांत भी निकाला गया था। पुलिस ने क्षेत्र के तीन तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



नन्हे सिंह का पुत्र उत्तम सिंह शनिवार सुबह घर से तब लापता हो गया था, जब नन्हे और उनके भाई समधी के निधन की सूचना पर जलालाबाद गए थे। रविवार शाम करीब चार बजे उत्तम सिंह का शव नन्हे सिंह के ही खेत में पड़ा मिला था। एसपी एस. आनंद ने मौका-मुआयना किया था। प्रथमदृष्टया जांच में तंत्र-मंत्र को लेकर हत्या होने की बात सामने आई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद करीब चार बजे शव घर लाया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को दफन कर दिया।

Eight-year-old boy brutally murdered for tantra-mantra in Shahjahanpur
उत्तम सिंह का फाइल फोटो, बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूर्व में हुए तंत्र-मंत्र के मामलों का संज्ञान लेते हुए तीन तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। बालक के पेट में नुकीली चीज से तीन लाइनों को बनाया गया। 
Eight-year-old boy brutally murdered for tantra-mantra in Shahjahanpur
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बयानों में फंस रहा भाई

उत्तम सिंह के लापता होने के बाद अगले दिन रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे उदयभान के पुत्र प्रशांत ने फोन आने की बात बताई थी। प्रशांत के अनुसार, उसके मोबाइल पर 14 डिजिट के नंबर से आई कॉल में खुटरिया गांव के दो लोगों द्वारा उत्तम सिंह को ले जाने की बात बताई थी। पुलिस ने प्रशांत के मोबाइल की सीडीआर निकलवा ली है। एसपी एस. आनंद के अनुसार, सीडीआर में ऐसा कोई नंबर नहीं मिला है। पुलिस फोन आने की बात संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eight-year-old boy brutally murdered for tantra-mantra in Shahjahanpur
एसपी ने किया था मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला

तांत्रिक से पूछताछ, तंत्र-मंत्र कराने वाले की तलाश

पुलिस ने तंत्र-मंत्र करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने तंत्र विद्या कराई है। शक की सुई किसी नजदीकी के ईद-गिर्द ही घूम रही है। परिवार के लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है। वहीं परिजनों ने गांव के दो लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। मृतक के चचेरे भाई प्रशांत ने आरोप लगाया कि पूर्व में उसके ऊपर हमला किया गया था।
 
विज्ञापन
Eight-year-old boy brutally murdered for tantra-mantra in Shahjahanpur
एसपी एस. आनंद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि तंत्र-मंत्र के चलते बालक की हत्या की गई। तीन तांत्रिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed