{"_id":"68cb8bda08cbc801fb0ef28c","slug":"disha-patni-s-house-firing-case-after-first-team-of-shooters-failed-a-second-team-was-sent-2025-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani: प्यादे न दे सके गोल्डी की दहशत का मैसेज, तो मुख्य शूटरों ने संभाला मोर्चा; सामने आया पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Disha Patani: प्यादे न दे सके गोल्डी की दहशत का मैसेज, तो मुख्य शूटरों ने संभाला मोर्चा; सामने आया पूरा प्लान
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:10 PM IST
सार
फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी। मुठभेड़ में गोली लगने से रोहतक के काहनी का रहने वाला रविंद्र और इंडियन कॉलोनी गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों बागपत निवासी नकुल और विजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 12
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गाजियाबाद में दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली संयुक्त टीम को बरेली पुलिस ने ही पर्याप्त साक्ष्य सौंप दिए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नाम-पते से लेकर मौजूदा मोबाइल नंबर तक शूटरों को ट्रेस करने के काम आए। दरअसल शूटरों की ए टीम फ्लॉप होने पर बी टीम (मुख्य शूटरों) ने मोर्चा संभाला।
इस वारदात के पीछे गैंग का था यह मकसद
गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग की तमन्ना दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बहाने यूपी में भी अपना वर्चस्व कायम कर दहशत व रंगदारी के धंधे को विस्तार देने की थी। अफसरों की मानें तो इसी सिलसिले में गैंग ने सुनियोजित योजना बनाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
2 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
प्लान के तहत टीम ए में बागपत निवासी शूटर नकुल व विजय भेजे गए। दोनों 11 सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे जगदीश चंद्र पाटनी की गली में घुसे। गलतफहमी में ये पाटनी के घर से सौ मीटर आगे चले गए। वहां पीछे बैठे नकुल ने पिस्टल से एक फायर किया। तुरंत ही दोनों वापस हो लिए।
3 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ये जब शहर से निकल रहे थे तो टीम बी (मुख्य शूटर) रविंद्र और अरुण शहर में घुस रहे थे। इससे पहले चारों की अपने विदेश व अन्य प्रदेशों में बैठे आकाओं से बात हो चुकी थी। सभी का ध्यान इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर था जहां कहीं भी दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मेसेज नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
...इसलिए दोबारा दिशा पाटनी के घर पर की गई फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक गिरोह ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि खुद पाटनी परिवार को भी फायरिंग का पता नहीं लगा। ये फायर हवाई था, इसलिए कोई निशान भी नहीं मिला। ऐसे में गिरोह की यह टीम मेसेज देने में विफल रही कि ऐसी घटना की गई।
विज्ञापन
5 of 12
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
तब तय किया गया कि रविंद्र व अरुण की टीम ये काम करेगी। 12 सितंबर को तड़के 3.33 बजे रविंद्र ने जिगाना पिस्टल से पाटनी के घर के छज्जे को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गिरोह का मकसद पूरा हुआ और मीडिया में मामला सुर्खियां बनने के बाद गिरोह ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ले ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।