फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: बरेली में बनवाएंगे नया औद्योगिक आस्थान, दिलाएंगे गोरखपुर की 'उड़ान'

Mon, 20 Feb 2023 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak says new industrial estate will be built in Bareilly
बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान 2023 समारोह - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीय योगदान के लिए शहर की हस्तियों को बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान-2023 से सम्मानित किया। साथ ही बरेली में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने और गोरखपुर की उड़ान दिलाने का भरोसा दिया। शहर के साथ अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि तेजी के साथ बदल रहा बरेली आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय शहर हो जाएगा।



सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा में आयोजित सम्मान समारोह में उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आप उद्योग लगाएं। हम बेहतर कानून व्यवस्था देंगे। एक इंडस्ट्रियल एरिया की मांग पर उन्होंने कहा कि शासन में बात करेंगे, ताकि अलग से भूमि का अधिग्रहण कर उद्योगों के लिए आवंटित की जा सके।

बरेली से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू तक की हवाई सेवा शुरू होने से विकास के नए आयाम खुले हैं। रविवार को अमर उजाला के 'बरेली उदय' कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रमुख उद्यमियों ने बरेली से गोरखपुर तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग की।

Deputy CM Brajesh Pathak says new industrial estate will be built in Bareilly
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तत्काल मुख्यमंत्री के एसीएस एसपी गोयल को कॉल कर इसकी संभावना पर बात की। एसीएस ने उद्यमियों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद इस पर मंथन की बात कही। उपमुख्यमंत्री ने मांग पत्र मिलने से पहले ही उड्डयन मंत्रालय के जरिये किसी एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ान के लिए सहमत करने को कहा। जल्द ही उड़ान शुरू कराने का आश्वासन भी दिया।
 
Deputy CM Brajesh Pathak says new industrial estate will be built in Bareilly
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश का क्या हाल था, किसी से छिपा नहीं है। 2017 के बाद हमने इसमें बदलाव किया। खाकी वर्दी का रुतबा बढ़ा। आज अपराधियों में पुलिस का भय है। इसी बरेली में मैने देखा है कि एक-एक गाड़ी में दस-दस बंदूकें व रायफल लेकर लोग निकलते थे। सड़क पर धूल और धुआं उड़ाते निकल जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak says new industrial estate will be built in Bareilly
आईजी डॉ. राकेश सिंह को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों में कानून का पालन करने की आदत बनती जा रही है। हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डे वाला प्रदेश है। कुछ दिनों बाद प्रदेश में 17 हवाई अड्डे होंगे। सर्वाधिक विकसित प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है। हम वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहे हैं। यूपी सरकार के बजट की चर्चा में उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के चतुर्मुखी विकास का ढांचा होगा।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak says new industrial estate will be built in Bareilly
सांसद संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि पहले उद्योगों के अनुकूल माहौल नहीं था। भाजपा सरकार आने के बाद माहौल बदला। कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक हुई। निवेश बढ़ने लगा। नए उद्योग लग रहे हैं और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। उत्तर प्रदेश के साथ बरेली के विकास के लिए रास्ते खुल गए हैं। हाल की इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्तावों से झलक रहा उद्यमियों का उत्साह सबको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed