फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead Body thrown in a sack after killing crying father says police kept running for police station and chowki

अप्रैल में होनी थी छात्रा की शादी, अब बोरे में मिली लाश: बिलखता बाप बोला- अब कैसे करूंगा, सात साल पहले बेटा...

Wed, 25 Jan 2023 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jan 2023 10:33 AM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के शिव नगर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया। छात्रा 15 दिन से लापता था। बिलखते हुए पिता ने कहा कि पुलिस थाने और चौकी की दौड़ लगवाती रही और बेटी को किसी ने मार डाला। 

विज्ञापन
Dead Body thrown in a sack after killing crying father says police kept running for police station and chowki
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के शिव नगर गांव के सुखलाल की बेटी अर्चना की हत्या कर शव बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया। 15 दिन से लापता 12वीं की छात्रा अर्चना का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। बेटी का शव देख मां बेसुध हो गई। पिता बिलख पड़ा। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद वह 15 दिनों तक दौड़ता रहा लेकिन पुलिस उसे थाने और चौकी के बीच उलझाए रही।
विज्ञापन


सुखलाल बेटी का शव मिलने के बाद बिलख पड़े। बताया कि बेटी नौ जनवरी को कॉलेज गई थी इसके बाद लौट कर नहीं आई। बेटी के नहीं आने पर वह तुरंत सिधौली थाने गए। पूरी जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोरोकुइंयां चौकी क्षेत्र का मामला बताकर वहां भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पर भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उनसे अगले दिन सुबह आने के लिए कहा। वह लगातार थाने और चौकी के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।

सुखलाल ने बताया कि उन्होंने बेटी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराने के लिए सीओ पूवाया के आवास पर जाकर संजीव नाम के सिपाही को प्रार्थना पत्र दिया । दो दिन बाद सिपाही से पूछा तो उसने कहा कि दरोगा उसकी अर्जी नहीं ले रहे हैं

 

दरोगा से पूछा तो उसने सिपाही के प्रार्थना पत्र ना देने की बात कही। सुखलाल का कहना है कि अगर पुलिस तेजी दिखाती तो शायद उनकी बेटी की जान बच जाती।

 

सुकलाल के बेटे प्रदीप की सात साल पहले मौत हो चुकी है। अर्चना उनकी सबसे छोटी बेटी थी। शव मिलने के बाद मां सत्यवती, बहन आशा, शशि, संजीवनी बिलख पड़ी। उधर, पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed