फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं में मार डाली गई मुस्कान: पति ले गया जंगल... पहले घोंटा गला फिर शराब पीकर किया ये काम; अब मिला कंकाल

Sun, 30 Mar 2025 09:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Mar 2025 09:12 PM IST
सार

मृतका मुस्कान के मामा नूर हसन ने बताया कि वह तो पहले से ही रिजवान की भूमिका पर सवाल उठा रहा था। नूर हसन ने फिर सिविल लाइंस पुलिस को रिजवान के बारे में बताया तो उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन
Dancer wife was strangulated to death and then buried in a pit In Badaun
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गलम पट्टी गांव से 18 फरवरी से लापता डांसर मुस्कान की हत्या उससे निकाह करने वाले प्रधान पति ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। रविवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की निशानदेही से उझानी क्षेत्र के नरऊ खेतीहर इलाके से गड्ढे में दफन डांसर का कंकाल बरामद कर किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में घटनाक्रम का खुलासा कर तीनों आरोपियों को जेल भिजवाया है।

Dancer wife was strangulated to death and then buried in a pit In Badaun
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि, सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव गाल पट्टी निवासी डांसर मुस्कान (28) मूलत: दातागंज क्षेत्र के गांव हाशिमपुर निवासी स्व. साबिर की बेटी थी। वह नौटंकी में डांस करके अपना जीवन यापन करती थी। इस दौरान मुस्कान और उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी प्रधान पति रिजवान के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। पहले से शादीशुदा रिजवान ने चार साल पहले मुस्कान से निकाह कर लिया था। इसके बाद मुस्कान और रिजवान सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला गालमपट्टी में ही रहने थे। 

Dancer wife was strangulated to death and then buried in a pit In Badaun
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

19 फरवरी की रात अचानक मुस्कान लापता हो गई। मामा नूर हसन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद रिजवान पर मुस्कान का अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए रिजवान और उसकी ग्राम प्रधान पहली पत्नी जैनब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से रिजवान लापता हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच शनिवार शाम को पुलिस ने मीरासराय क्षेत्र से रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने मुस्कान की हत्या कर शव को रनऊ गांव के पास संपर्क मार्ग के किनारे गड्ढे में दफनाने की बात स्वीकार की। रविवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने रिजवान व उसके दो साथियों को लेकर उझानी के नरऊ के खेतीहर इलाके में पहुंची। यहां आरोपियों के द्वारा बताए गए स्थान पर जेसीबी से गड्ढा कराया गया। यहां मुस्कान का कंकाल बरामद हो गया। पुलिस ने कंकाल को सीलकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

पढ़ें- Jhansi: विवाद के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल से दूसरे पुरुष के साथ पत्नी की तरह रह रही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Dancer wife was strangulated to death and then buried in a pit In Badaun
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

शातिर निकला रिजवान, हत्या कर चला गया था जेल
दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या के बाद हत्यारोपी रिजवान ने खुद को बचाने के लिए जेल जाने का हथकंड़ा अपनाया। वह एक पुराने मामले में कोर्ट से अपनी जमानत रद्द करा ली। इसके बाद वह जेल चला गया। वह करीब 27 दिन जेल में रहा, लेकिन वह अपने गुनाह पर पर्दा डालने में सफल नहीं हो सका। पुलिस ने जेल से बाहर आते ही उसपर शिकंजा कसा तो वह टूट गया।

विज्ञापन
Dancer wife was strangulated to death and then buried in a pit In Badaun
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

रिजवान का विवादों से रहा है नाता
अल्लापुर भोगी की प्रधान जैनब के पति रिजवान का विवादों से नाता रहा है। करीब दो साल पुराने एक मामले में वह जमानत पर था। 19 फरवरी को अपनी दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या करने के बाद उसे जब लगा कि मृतका के परिवार के लोग उस पर शिकंजा कस लेंगे। इसीलिए रिजवान ने जेल जाना उचित समझा। इसके लिए उसने पुराने मामले में अपनी जमानत भी रद्द करवा ली थी। 28 फरवरी को वह जेल भेज दिया गया। 27 दिन बाद वह जेल से फिर जमानत पर छूटा, तो भी गुनाह उसका पीछा करता रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed