{"_id":"69e076bdcd0b3dcaf300a7c5","slug":"cbse-10th-result-bareilly-toppers-student-om-singh-scores-99-percent-marks-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result: ओम सिंह ने हासिल किए 99 फीसदी अंक, कनिष्क के 98.8 प्रतिशत अंक; ये हैं बरेली के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result: ओम सिंह ने हासिल किए 99 फीसदी अंक, कनिष्क के 98.8 प्रतिशत अंक; ये हैं बरेली के मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:12 AM IST
सार
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के छात्र ओम सिंह ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बीबीएल स्कूल के छात्र कनिष्क ने सेल्फ स्टडी से 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिले के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 9
CBSE Result: बरेली के मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं की परीक्षा के प्रथम चरण के नतीजे जारी कर दिए हैं। बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल के ओम सिंह ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में यह सर्वाधिक स्कोर रहा है। बीबीएल स्कूल पीलीभीत शाखा के कनिष्क और नैनिका प्रजाति और एसआई इंटरनेशनल स्कूल की सात्विका कुकरेता ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले में सीबीएसई 10वीं में इस बार 8900 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 92 ने परीक्षा छोड़ दी थी। 8808 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। बुधवार को प्रथम चरण का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
2 of 9
मां के साथ छात्र ओम सिंह
- फोटो : संवाद
एआई, अंग्रेजी व सोशल साइंस में हासिल किए 100 अंक
डीपीएस के छात्र ओम सिंह ने बताया कि उनकी मां मालती सिंह गृहिणी हैं और पिता जितेंद्र कुमार सिंह की कोविड में मृत्यु हो गई थी। स्कूल से हमेशा मदद मिली। ओम ने सीबीएसई की मार्किंग स्कीम के अनुसार लक्ष्य बनाकर तैयारी की है। कहा कि जिन साथियों के नंबर कम आए हैं, उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए। अभी एक बार फिर मौका मिलेगा, इसलिए घबराएं नहीं, तैयारी करें। ओम ने बताया कि उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विज्ञान में 96, गणित में 95. अंग्रेजी, सोशल साइंस व एआई में 100-100 और हिंदी में 99 अंक आए हैं।
3 of 9
माता-पिता के साथ कनिष्क
- फोटो : संवाद
बीबीएल स्कूल के छात्र कनिष्क ने सेल्फ स्टडी से 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी के साथ ही जो टॉपिक मुश्किल लगते, उनके लिए यूट्यूब वीडियो से सहायता ली। सोशल मीडिया से दूर रहने में मां ने सक्रिय भूमिका निभाई। वह विदेश में नौकरी करना चाहते हैं। विद्यालय की ही नैनिका प्रजापति ने भी 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नैना के पिता ने भौतिक विज्ञान में उनका मार्गदर्शन किया। नैनिका ने नौवीं कक्षा से ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इससे पढ़ाई पर फोकस करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
छात्रा सात्विका कुकरेती
- फोटो : संवाद
सात्विका ने हासिल किए 98.8 प्रतिशत अंक
एसआर इंटरनेशनल की छात्रा सात्विका कुकरेती ने बताया कि उनके 98.8 प्रतिशत अंक आए हैं। जिले में दूसरा स्थान पाना गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि का श्रेय में अपने माता-पिता, नाना-नानी और शिक्षकों को देती हूं। मेरे नाना डॉ. अरविंद गोयल प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण मुझे राह दिखाता है। मेरी माता रूमा गोयल ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। पिता कर्नल प्रशांत कुकरेती ने मुझे भारतीय सेना के अधिकारियों वाला अनुशासन और दृढ़ता सिखाई। पढ़ाई के समय फोन न चलाने के कारण ही इतने अच्छे अंक आए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
पिता व बहन के साथ आदि कुलश्रेष्ठ।
- फोटो : संवाद
यूट्यूब और मां की मदद से हासिल किए 98.7 प्रतिशत अंक
डोहरा रोड स्थित माधवराव सिंधिया स्कूल के छात्र आदि कुलश्रेष्ठ ने यूट्यूब और मां की मदद से 98.7 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां शिक्षिका हैं। गणित व विज्ञान की तैयारी में उन्होंने काफी मदद की। अंग्रेजी व हिंदी की कोचिंग की। एआई की सहायता से सवाल बनाकर उन्हें स्वयं हल किया। स्वयं को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की। अलग-अलग एप का इस्तेमाल किया। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया या प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।