{"_id":"6788b6b17a48935ee706037d","slug":"bunty-caught-mohammad-kaif-catch-on-samar-ball-in-trail-of-llc-ten-10-cricket-league-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LLC Ten10: समर की गेंद पर बंटी ने लपका मोहम्मद कैफ का कैच, ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LLC Ten10: समर की गेंद पर बंटी ने लपका मोहम्मद कैफ का कैच, ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:36 PM IST
सार
अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के मैदान में ट्रायल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
1 of 12
एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए हुए ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिल्डिंग में अपनी छाप छोड़ने वाले मोहम्मद कैफ अब्दुल समर की गुडलेंथ गेंदों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके। बंटी ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच लपका। बरेली में वह बुधवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के चयन ट्रायल में हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने गेंदबाज की तारीफ की और कैच पकड़ने वाले बंटी से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं।
अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया। सुबह नौ से रात नौ बजे तक चले ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।
2 of 12
क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
चयनित खिलाड़ियों के नाम अब नीलामी के लिए भेजे जाएंगे। यूपी की 12 टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। दिल्ली में प्रस्तावित नीलामी में इन्वर्टिस सुपर किंग्स नाम से बरेली की टीम का चयन किया जाएगा।
3 of 12
LLC Ten-10 Cricket League
- फोटो : अमर उजाला
ट्रायल के दौरान इन्वर्टिस सुपरकिंग्स के मालिक पार्थ गौतम, बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विवि के चांसलर उमेश गौतम, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से नितीश दुबे, नरेंद्र शुक्ला, महेंद्र सिंह, प्रिंस सिद्दीकी, मो. इजरान, शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
कैफ की गेंदबाजी पर मेयर ने आजमाए हाथ
- फोटो : अमर उजाला
कैफ की फिरकी पर महापौर ने आजमाए हाथ
ट्रायल चयन के दौरान मोहम्मद कैफ ने बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के चांसलर उमेश गौतम को एक ओवर गेंदबाजी की। शुरुआती तीन गेंदें खाली चली गईं। इसके बाद महापौर ने एक के बाद एक तीन उम्दा शॉट लगाए।
विज्ञापन
5 of 12
खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मोहम्मद कैफ
- फोटो : अमर उजाला
हाथ मिलाकर बोले- उज्ज्वल है तुम्हारा भविष्य
ट्रायल के दौरान शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे बंटी खान ने मोहम्मद कैफ का कैच लपका तो वह काफी प्रभावित हुए। हाथ मिलाकर बंटी के कैच और तकनीक की सराहना की। बोले- इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य उज्ज्वल होगा। अब्दुल समर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि बॉल का गुडलेंथ बॉल बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा करती है। मो. कैफ ने अब्दुल समर की यॉर्कर को भी सराहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।