फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Triple Murder: हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान के मकान ध्वस्त करने की तैयारी, गांव में पहुंचा बुलडोजर

Sat, 14 Jan 2023 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
bulldozer reached the village of history sheeter Suresh Pradhan in bareilly
हिस्ट्रीशीटर के गांव में खड़ा कराया गया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर और प्रधान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। भू माफिया की गतिविधि की वजह से तिहरा हत्याकांड होने से पुलिस प्रशासन की काफी बदनामी हुई है। इस दाग को धोने के प्रयास में आईजी ने बरेली पर बदायूं के एसएसपी को उसकी संपत्तियों के चिन्हित करने और जब्तीकरण के आदेश दिए हैं। अब पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरेश प्रधान की अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। उस पर बुलडोजर चलाने के लिए प्रशासन कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटा है। इससे पहले कि विपक्षी कोर्ट जाकर तोड़फोड़ रुकवाने का इंतजाम करें, पुलिस जल्द से जल्द उसके मकानों का ध्वस्तीकरण कराने की तैयारी में है। शुक्रवार शाम को सुरेश के गांव रायपुर हंस में बुलडोजर भी पहुंच गया। उधर, बदायूं के उझानी में भी हिस्ट्रीशीटर के मकानों का चिन्हांकन किया गया है। 

bulldozer reached the village of history sheeter Suresh Pradhan in bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
सुरेश प्रधान भले ही पुराना हिस्ट्रीशीटर है, लेकिन उसके परिवार में पत्नी व अन्य लोगों के नाम शस्त्र लाइसेंस भी बने हैं। आईजी के निर्देश पर उनकी सूची बनाई जा रही है। इनको जब्त किया जाएगा। बताया जा रहा है सुरेश के पास कई अवैध हथियार भी हैं, वह उसका इस्तेमाल कटरी में आतंक फैलाने में करता है। ऐसे हथियारों को वह अपने खास गुर्गों के घर में रखवाता है। 
bulldozer reached the village of history sheeter Suresh Pradhan in bareilly
बदायूं में पुलिस प्रशासनिक टीम ने आरोपी के मकान चिन्हित किए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच कर रही है कि सुरेश ने किन तरीकों से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसके करीबियों और रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कस रही है। लग्जरी गाड़ियों के बेड़े पर भी पुलिस की नजर है। शुक्रवार को बदायूं के उझानी में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने उसके मकानों और दुकानों का चिन्हांकन किया। इस कार्रवाई से खलबली मच रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bulldozer reached the village of history sheeter Suresh Pradhan in bareilly
हिस्ट्रीशीटर के गांव में पहुंची जेसीबी मशीन - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान के गांव रायपुर हंस में भी बने मकान पर बुलडोजर चल सकता है। प्रधान को पनाह देने वाले करीबी के मकान पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस पर माथापच्ची करते रहे कि मकान तोड़ने में कोई कानूनी अड़चन तो नहीं आएगी। इसके बाद शाम को बुलडोजर गांव में खड़ा कर दिया। जिस घर के सामने बुलडोजर खड़ा किया गया है, वह सुरेश प्रधान के करीबी का है। 
विज्ञापन
bulldozer reached the village of history sheeter Suresh Pradhan in bareilly
कटरी कांड - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज डॉ राजेश सिंह ने बताया कि इस तरह के अपराधियों पर शासन से पूरी सख्ती बरतने का निर्देश है। सुरेश प्रधान की संपत्ति का जब्तीकरण व मकानों को यथासंभव ध्वस्त करने की योजना है। अगर आरोपी सुरेश नहीं मिला तो इन्हीं विकल्पों पर विचार किया जाएगा। हालांकि कई टीमें लगातार उसे खोज रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed