फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं में ट्रिपल मर्डर: गोली चली पर किसी को पता नहीं चला, सपा नेता के घर के अंदर का नजारा देख कांपे पुलिसवाले

Tue, 01 Nov 2022 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Nov 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party leader, wife and mother shot dead in Badaun
budaun murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसहैत थाना इलाके के गांव सथरा में सोमवार देर शाम सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता (58), उनकी पत्नी शारदा (55) और मां शांतिदेवी (80) की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रविंद्र दीक्षित, उसके बेटों सार्थक अर्चित एवं चालक विक्रम उर्फ विक्की और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से रविंद्र, सार्थक व एक अन्य पुलिस हिरासत में हैं। उसहैत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता पास के गांव गए थे। वहां से उन्होंने राकेश गुप्ता को कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने पड़ोसी को घर भेजा। उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 
Samajwadi Party leader, wife and mother shot dead in Badaun
सपा नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने किसी तरह छत पर चढ़कर अंदर देखा तो होश उड़ गए। घर में तख्त के नजदीक राकेश गुप्ता का शव, जबकि मां का शव रसोईघर में पड़ा था। उनकी पत्नी का शव चारपाई पर था। घर में हर तरफ खून बिखरा था। देर रात आईजी रमित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के लिए लखनऊ से स्पेशल टीम भी बुलाई गई है।
 
Samajwadi Party leader, wife and mother shot dead in Badaun
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
हैरानी : गोली चली, किसी ने नहीं सुनी
घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन मोहल्ले के एक व्यक्ति ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। आशंका है कि तीनों को नजदीक से गोली मारी गई या फिर साइलेंसर पिस्टल का इस्तेमाल किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party leader, wife and mother shot dead in Badaun
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे
पुलिस के मुताबिक हत्यारे कई दिन से राकेश की रेकी कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से पता था कि घर में कौन-कौन मौजूद है और राजेश गुप्ता कहां गए हुए हैं। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने का समय भी देर शाम चुना। 

 
विज्ञापन
Samajwadi Party leader, wife and mother shot dead in Badaun
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उस वक्त मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। राकेश गुप्ता भी गेट पर बैठने के बाद अपने घर चले गए थे। इस हत्याकांड के दौरान घर में केवल राकेश गुप्ता, उनकी बीमार पत्नी और बुजुर्ग मां मौजूद थीं। उनके अलावा घर में चौथा व्यक्ति नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed