फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं डबल मर्डर: आरोपी साजिद ने चाकू से आयुष-अहान पर किए थे 24 वार; बेटों के शव देख बेसुध हुई मां-दादी

Wed, 20 Mar 2024 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder two children attacked with knife by sajid revealed in the post mortem report
budaun double murder case - फोटो : अमर उजाला

बदायूं की बाबा कॉलोनी में ठेकेदार विनोद ठाकुर के बेटे आयुष और अहान की मंगलवार शाम करीब सात बजे चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों बच्चों का पंचनामा भरने के बाद बुधवार सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम कराया। आरोपी साजिद ने दोनों भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। उसने दोनों भाइयों का चाकू से गला रेत दिया था और उनके शरीर पर कई वार किए थे। इस दौरान आयुष ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे आरोपी ने उस पर चाकू से ज्यादा वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर 14 और अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं।



अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू में रहने वाले साजिद का सिविल लाइंस क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में सैलून था। वह कई वर्षों से यहां दुकान चला रहा था। सैलून के सामने ही विनोद ठाकुर का मकान है। उनकी पत्नी संगीता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। विनोद और साजिद के बीच पारिवारिक संबंध होने की बात भी सामने आई है। साजिद का विनोद के घर खूब आना-जाना था। 

Budaun Double Murder two children attacked with knife by sajid revealed in the post mortem report
budaun double murder case - फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि दोनों बच्चों की हत्या करना लोगों के गले नहीं उतर रही है। हालांकि हत्या की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन यह साफ है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, इसके पीछे हत्या की कोई ठोस वजह जरूर रही होगी। जिस तरह दोनों भाइयों के शरीर पर चाकू लगने के घाव मिले हैं। इससे लग रहा है कि हत्यारोपी उन्हें मारने ही आया था, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।


Budaun Double Murder two children attacked with knife by sajid revealed in the post mortem report
हत्याकांड के बाद सहमा हुआ है पीयूष - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोग हत्या की वजह बताने से कतरा रह हैं। परिवार तो केवल पांच हजार रुपये मांगने की ही बात दोहरा रहे हैं। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में साफ हुआ है कि आयुष का गला रेता गया और सीने समेत हाथ में चाकू से 14 वार किए गए थे।  अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder two children attacked with knife by sajid revealed in the post mortem report
इलाके में पैदल मार्च करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में कराया गया। दोनों बच्चों के शव घर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। पुलिस के जवानों ने पिता समेत परिजनों को सांत्वना दी। दोपहर 12 बजे दोनों को दफन किया जा सका। बच्चों के दफन तक भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। शहर में तनावपूर्ण माहौल है। 

विज्ञापन
Budaun Double Murder two children attacked with knife by sajid revealed in the post mortem report
मृतक बच्चों के पिता - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बच्चों की हत्या के बाद परिवार समेत मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं। लोगों में घटना को लेकर बेहद आक्रोश था। मंगलवार रात को घटना के तीन घंटे के अंदर ही आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद लोगों का गुस्सा कम हुआ, तब कहीं जाकर कुछ मामला शांत हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed