{"_id":"65fd29a9da49c076b9091e99","slug":"budaun-double-murder-case-javed-kept-declaring-himself-innocent-during-2-hours-of-interrogation-brother-sajid-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budaun Case: दो घंटे पूछताछ में खुद को निर्दोष बताता रहा जावेद, कातिल भाई साजिद पर किए कई चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Case: दो घंटे पूछताछ में खुद को निर्दोष बताता रहा जावेद, कातिल भाई साजिद पर किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Fri, 22 Mar 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं पुलिस के कब्जे में आने के बाद हुई पूछताछ में जावेद ने खुद को निर्दोष बताया। वहीं साजिद को हत्यारा बताया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक जावेद ने जो बताया है हम उसका क्रास चेक कर रहे हैं। निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू को खंगालेगी। सिर्फ बयानों से ही जांच पूरी नहीं होगी।
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद दोनों भाई सखानू चले गए। वहां जाकर उसने बताया कि आज चिकन खाने का मन कर रहा है। चलो शहर चलते हैं। इससे वह शहर आए। उसे दुकान पर छोड़कर साजिद बाजार चला गया। वह एक चाकू खरीदकर लाया था।
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शाम को साजिद उसे विनोद के घर ले गया था। उसने नहीं पता था कि वह क्यों जा रहा है। इस दौरान वह गेट पर खड़ा रहा। जब उसने देखा कि साजिद खून से सना चाकू लेकर जीना से उतर रहा है तो वह मौके से भाग गया था। बाद में पता चला कि साजिद का शेखपुर के जंगल में एनकाउंटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एसएसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जावेद का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए किसी भी तथ्य या बिंदु को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं की बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के सहआरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने यहां कोतवाली में बृहस्पतिवार दोपहर दो घंटे तक गहन पूछताछ की। जावेद को बरेली से पूछताछ के लिए यहां कोतवाली में 11:45 बजे लाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस कर्मी उसे सफेद रंग की टाटा सूमो कार में बैठकर निकले। इस दौरान एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिस अफसर मौजूद रहे।