{"_id":"683a82275068404fff0f46b2","slug":"bjp-leader-company-amar-jyoti-fled-after-defrauding-hundred-crore-rupees-2025-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता की कंपनी अमर ज्योति 100 करोड़ ठगकर भागी, निवेशकों ने किया हंगामा, फूट-फूटकर रोईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता की कंपनी अमर ज्योति 100 करोड़ ठगकर भागी, निवेशकों ने किया हंगामा, फूट-फूटकर रोईं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 May 2025 10:14 AM IST
सार
Bareilly News: बरेली में भाजपा नेता की फाइनेंस कंपनी पर 100 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। शुक्रवार को खबर फैल गई कि कंपनी बंद हो गई तो निवेशकों ने हंगामा कर दिया। बरेली में कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। कहा कि किसी ने घर बेचकर रकम जमा की तो किसी ने जेवर, लेकिन कंपनी अब पैसा वापस नहीं दे रही है।
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा नेता की कंपनी पर रुपये हड़पने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोटे मुनाफे का झांसा देकर बदायूं में 15 हजार लोगों से करीब सौ करोड़ रुपये निवेश कराने के बाद अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी ने दफ्तर समेट लिया। बदायूं स्थित कंपनी के दफ्तर और निदेशक के बरेली स्थित आवास पर शुक्रवार को निवेशकों और अभिकर्ताओं ने हंगामा किया। कंपनी का निदेशक सूर्यकांत मौर्य बरेली में भाजपा का महानगर मंत्री है। बताया गया है कि बरेली का कारोबार वही देखता है।
बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मीरा सराय शेखूपुर रोड पर अमर ज्योति कंपनी का कार्यालय है। कंपनी करीब 30 साल से अभिकर्ताओं के जरिये आरडी और एफडी पर बैंकों के मुकाबले अधिक लाभ का झांसा देकर लोगों से निवेश करा रही है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। पहले जिम्मेदार टालमटोल करते रहे, अब अचानक वे लापता हो गए। रातोंरात कंपनी के मालिक ने ऑफिस खाली कर दिया।
बदायूं में कंपनी के दफ्तर के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दफ्तर का एसी उतारा जा रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे निवेशकों ने भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा किया। बाद में निवेशक बरेली आए। यहां सिंधुनगर कॉलोनी के सामने स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य के घर का घेराव कर नारेबाजी की। यहां समझाने पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने निवेशकों को बदायूं जाकर रिपोर्ट लिखवाने की सलाह दी।
3 of 10
बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बदायूं में फाइनेंस कंपनी बंद करके निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में बरेली में कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया, पर उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
कंपनी दफ्तर के बाहर लगे बैनर
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली बदायूं के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि कंपनी के तीन अभिकर्ताओं को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। निदेशक के बारे में जानकारी की जा रही है। निवेशकों की समस्या का समाधान न हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
शशिकांत के घर पर लगी निवेशकों की भीड़।
- फोटो : संवाद
घर से नहीं निकला भाजपा नेता, भाई ने लिखा- कोर्ट के आदेश पर नजर
अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड का निदेशक बताया जा रहा शशिकांत मौर्य व उसका भाई भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य घेराव के दौरान घर से बाहर नहीं निकले। दरवाजे पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोनों घर में हैं ही नहीं, केवल परिवार की महिलाएं हैं। इधर, बाहर हंगामा कर रहे लोग लगातार यही कहते रहे कि धोखेबाज घर के अंदर ही छिपे हैं। वह लोग उन्हें पकड़कर अपना हिसाब करेंगे। दिनभर घटनाक्रम चलता रहा। शाम को बारादरी पुलिस निदेशक भाइयों और उनके परिवार को घर से सुरक्षित निकालकर ले गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।