फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बिलाल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, हाथ में कलावा-माथे पर टीका और फेसबुक पर खुद को लिखता था 'शिकारी लड़का'

Fri, 23 Oct 2020 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Oct 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
big revealing about Accused bilal he was written to himself on Facebook Shikari Boy
आरोपी युवक और थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बरेली के किला थाना इलाके से दूसरे समुदाय की लड़की को ले जाने का आरोपी बिलाल घोसी फेसबुक पर खुद को रईसजादे के तौर पर पेश करता था। महंगी बाइक और कारों के साथ फेसबुक पर उसके तमाम फोटो हैं। उसके दोस्त भी उसकी ही तर्ज पर हनक दिखाते थे। फेसबुक पर बिलाल खुद को शिकारी लड़का तो उसका दोस्त खुद को वीआईपी गुंडा लिखता है।
big revealing about Accused bilal he was written to himself on Facebook Shikari Boy
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
किला थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर ले जाने वाले बिलाल की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अब बिलाल के बारे में कई हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। बिलाल हाथ में कलावा बांधता था। माथे पर टीका भी लगाता था। उसका एक फोटो भी सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है, जिसमें उसके माथे पर टीका लगा है।
big revealing about Accused bilal he was written to himself on Facebook Shikari Boy
bareilly police - फोटो : अमर उजाला
आठवीं फेल बिलाल दूध-दही बेचने का काम करता था, लेकिन रहन-सहन में रईसी दिखाने का उसे शौक था। एक नामी लस्सी वाले का बेटा बिलाल का दोस्त है। वह बिलाल को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में घुमाता था। अक्सर बिलाल अकेले भी कार ले जाता था। इसके अलावा महंगी बाइक पर भी दोनों साथ घूमते थे। हुक्का बार भी जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing about Accused bilal he was written to himself on Facebook Shikari Boy
bareilly police - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बरेली में लड़की को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। लड़की के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए 17 अक्तूबर को थाना किला में बिलाल नाम के युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि लड़की बिलाल के झांसे में आकर घर में रखे आठ लाख रुपये और जेवर भी ले गई है। लड़की के परिवार के साथ हिंदू संगठन इसे लव जेहाद का मामला बताकर जल्द उसकी बरामदगी का दबाव बनाए हुए थे।
विज्ञापन
big revealing about Accused bilal he was written to himself on Facebook Shikari Boy
bareilly police - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, विहिप के विभाग संयोजक पवन अरोरा के साथ कई हिंदू संगठनों के लोग थाना किला पहुंचे। ज्ञापन देने आए हिंदू संगठनों के नेताओं से पुलिस अफसरों की नोकझोंक के बाद भीड़ ने थाना किला में तोड़फोड़ कर दी। जवाब में अफसरों के आदेश पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चला दीं। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। जबर्दस्त हंगामा करती भीड़ चार घंटे थाने में जमी रही। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed