फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल: 'सैलाब की तरह इस्लामिया में जुटो...', भीड़ लेकर आया था तौकीर और नदीम का ये करीबी; मुनीर का खुलासा

Sat, 04 Oct 2025 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Oct 2025 11:05 AM IST
सार

बरेली बवाल में मौलाना तौकीर रजा के करीबी मुनीर इदरीसी और फैजान सकलैनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुनीर ने स्वीकार किया कि बवाल कराने के लिए उसने भड़काऊ पोस्ट डाली थी। हालांकि, उसने यह बताया कि मौलाना तौकीर की मंडली में शामिल सभी लोग खुद को ज्यादा होशियार दिखाकर मौलाना को खुश करने का प्रयास करते थे। उसने भी ऐसा ही किया।
 

विज्ञापन
Bareilly Violence Accused Munir Idrisi had posted Gather in Islamia like a flood
Bareilly Violence - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी और फैजान सकलैनी समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। कोतवाली से ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मुनीर की गिरफ्तारी उसके घर से दिखाई गई।


बिहारीपुर क्षेत्र निवासी मुनीर इदरीसी काफी समय से आईएमसी का मीडिया प्रभारी है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार को मुनीर अपने घर से कहीं भागने की तैयारी में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पुलिस ने कोतवाली में पूछताछ की। 
 
Bareilly Violence Accused Munir Idrisi had posted Gather in Islamia like a flood
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने स्वीकार किया कि बवाल कराने के लिए उसने भड़काऊ पोस्ट डाली थी। हालांकि, उसने यह बताया कि मौलाना तौकीर की मंडली में शामिल सभी लोग खुद को ज्यादा होशियार दिखाकर मौलाना को खुश करने का प्रयास करते थे। उसने भी ऐसा ही किया।
Bareilly Violence Accused Munir Idrisi had posted Gather in Islamia like a flood
आरोपी मुनीर - फोटो : अमर उजाला
'फरहत व मौलाना की करीबी की काट करने की कोशिश की'
मुनीर ने बताया कि जब नफीस व नदीम ने भीड़ को आने से रोकने के लिए पत्र वायरल किया था तो दूसरे साथियों के संग उसने भी मौलाना को भड़काने का काम किया। उसने शुक्रवार को सुबह से ही कुछ और वीडियो व मौलाना के तीखे बयान सोशल मीडिया पर समूह में वायरल किए। ऐसा करके उसने फरहत व मौलाना की करीबी की काट करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Violence Accused Munir Idrisi had posted Gather in Islamia like a flood
आरोपी मुनीर इदरीसी व फैजान सकलैनी - फोटो : अमर उजाला
हम छोटी पगार वाले, बड़ों से पूछिए
मुनीर इदरीशी ने पुलिस को बताया कि मौलाना उसे हर महीने मामूली वेतन देता था। इससे उसका काम नहीं चलता था। वह मौलाना से जुड़े अन्य लोगों से आर्थिक मदद लेकर अपना परिवार चलाता था।
 
विज्ञापन
Bareilly Violence Accused Munir Idrisi had posted Gather in Islamia like a flood
बवाल से पहले प्रदर्शन करते लोग (26 सितंबर की तस्वीर है) - फोटो : अमर उजाला
उसके बदले में वह विभिन्न मीडिया माध्यमों पर मौलाना के फोटो, वीडियो व पार्टी संगठन से जुड़ीं जानकारियां डालता था। मुनीर ने बताया कि वह छोटी पगार व हैसियत वाला कर्मचारी है। मौलाना व उससे जुड़े लोग बड़े आदमी हैं। आप लोग उनसे पूछताछ करेंगे तो ज्यादा जानकारियां मिलेंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed