फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल की तस्वीरें: देखते ही देखते भीड़ से निकले उपद्रवी, दुकानें तहस-नहस कर लोगों को पीटने लगे

Sat, 10 Feb 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Feb 2024 09:15 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Violence News: Miscreants Destroyed Shops And Beat People See Photos
Bareilly Uproar - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार को शाम 3:45 बजे तक श्यामगंज में हलचल तो जरूर थी, मगर अधिकतर बड़ी दुकानों के शटर गिरने लगे थे। कुछ खुली रह गईं दुकानों पर ग्राहक खरीदारी कर रहे थे। चार बजे ही थे कि मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन में शामिल होकर लौटते करीब डेढ़ से दो हजार की संख्या में रहे समर्थकों ने हमला बोल दिया।


पटरी पर लगी दुकानों का सामान तहस-नहस कर दिया गया। सड़क पर खड़ी बाइकों को गिराते हुए भीड़ साहू गोपीनाथ कॉलेज से आगे बढ़ी। श्यामगंज चौराहे से पहले बुजुर्ग दुकानदार हरप्रीत सिंह को पहला निशाना बनाया। इसके बाद रास्ते में कई अन्य लोगों को भी पीटा।
Bareilly Violence News: Miscreants Destroyed Shops And Beat People See Photos
Bareilly Uproar - फोटो : अमर उजाला
चौराहे पर मौजूद दुकानदार राजीव ने बताया कि भीड़ को हंगामा करते देख दुकानदारों ने शटर गिराने शुरू कर दिए थे। श्यामगंज चौराहे से कुछ पुलिसकर्मी पिलर नंबर सात के पास पहुंचे और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की तो वे शाहदाना की ओर मुड़ गए।
Bareilly Violence News: Miscreants Destroyed Shops And Beat People See Photos
Bareilly Uproar - फोटो : अमर उजाला
पिलर नंबर 10 के नीचे फूलों की दुकान लगाए बैठे शिवम को 18-20 लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। वहां मौजूद सागिर ने बताया कि फूल बेचने वाले शिवम पिलर से सटकर बैठे थे। अचानक भीड़ ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागे तो भीड़ ने दुकान तोड़ दी और फूल फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Violence News: Miscreants Destroyed Shops And Beat People See Photos
मस्जिद के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहां से कुछ दूरी पर फूलों की और भी दुकानें थीं, मगर पुलिस होने के कारण उपद्रवी कुछ कर न सके। पिटाई के चुटहिल शिवम लौटकर नहीं आए, बाद में उनका दोस्त रोहित ही दुकान के बचे हुए कुछ फूल समेटने में लगा।
विज्ञापन
Bareilly Violence News: Miscreants Destroyed Shops And Beat People See Photos
श्यामगंज में सड़क पर बिखरे पड़े फूल - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों को बनाया शिकार
भीड़ का एक हिस्सा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के सामने खड़ा हुआ था। सनराइज कॉलोनी निवासी समीर सागर श्यामगंज से सेटेलाइट बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। कॉलेज के सामने भीड़ ने उन्हें रोक लिया और गिराकर पीटना शुरू कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed