फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सुलगती रही अशांति की चिंगारी... शांति समिति की बैठकों में भी माहौल नहीं भांप सके अफसर; देखें तस्वीरें

Tue, 17 Sep 2024 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Sep 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bareilly News Peace Committee Meeting Officials Failed to Gauge Atmosphere Sparks of Unrest Kept Smoldering
bareilly uproar - फोटो : अमर उजाला
बरेली के संवेदनशील जोगी नवादा मोहल्ले में अशांति की चिंगारी सुलगती रही, पर पुलिस इसे भांपने में नाकाम रही। शांति समिति की बैठकों के नाम पर रस्म अदायगी की जाती रही। लोगों के दिल में भरे गुबार का आकलन खुफिया तंत्र भी नहीं कर सका। यहां मामूली चिंगारी से ही माहौल भड़क सकता था, गनीमत रही जो बवाल टल गया।


चार दिन पहले बारादरी थाने में शांति समिति की बैठक की गई थी। इसमें अंजुमन जुलूस के आयोजकों के साथ ही दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बुलाया गया था। दोनों ओर से सहयोग का आश्वासन दिया गया, पर पुलिस माहौल नहीं भांप सकी। इसका नतीजा रविवार को हंगामे के रूप में देखने को मिला। 
Bareilly News Peace Committee Meeting Officials Failed to Gauge Atmosphere Sparks of Unrest Kept Smoldering
Bareilly Uproar - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से लोग नारेबाजी कर पुलिस-प्रशासन पर कटाक्ष कर रहे थे। पुलिस को लोगों की धक्कामुक्की के साथ पानी की बौछार भी झेलनी पड़ी पर बल प्रयोग से पुलिस बचती रही। सुबह तक लोगों का गुस्सा और जोश दोनों ठंडे पड़ गए और वह घरों को चले गए।
Bareilly News Peace Committee Meeting Officials Failed to Gauge Atmosphere Sparks of Unrest Kept Smoldering
Bareilly Uproar - फोटो : अमर उजाला
जोगी नवादा और उससे जुड़ी चक महमूद बस्ती में रविवार शाम से शुरू हुआ हंगामा पूरी रात जारी रहा। यह स्थिति अनायास ही नहीं बनी। दोनों पक्ष में शामिल कुछ खुराफाती तत्व काफी समय से ऐसे माहौल का इंतजार कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly News Peace Committee Meeting Officials Failed to Gauge Atmosphere Sparks of Unrest Kept Smoldering
Bareilly Uproar - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसे ही लोगों ने हवाई फायरिंग कर माहौल बिगाड़ा था। इसके बाद कई बार दोनों पक्षों में तनातनी हो चुकी है।

 
विज्ञापन
Bareilly News Peace Committee Meeting Officials Failed to Gauge Atmosphere Sparks of Unrest Kept Smoldering
जोगी नवादा में रातभर डटे रहे थे लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी जुलूस निकालने की कोशिश
ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर रविवार रातभर दोनों पक्ष आमने सामने रहे। सुबह तक धार्मिक नारे गूंजते रहे। सोमवार को फिर ऐसी ही कोशिश हुई पर कारगर न हो सकी। दोनों ओर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed