फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली कांड: लड़की बोली-बालिग हूं, अपनी मर्जी से प्रेमी बिलाल के साथ आई, न मेडिकल कराऊंगी न अपने घर जाऊंगी

Sun, 25 Oct 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Oct 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
bareilly love jihad case girl says I Am An Adult I have come with lover Bilal on my own
आरोपी बिलाल और उसके साथ गई युवती - फोटो : अमर उजाला
बरेली के किला थाने में तोड़फोड़ और शहर में तनाव की वजह बने प्रेमी जोड़े के तेवरों से पुलिस भी सकते में है। अजमेर से गिरफ्तारी के बाद बिलाल ने छात्रा से निकाह कर लेने का दावा किया है तो छात्रा भी उसके बचाव में पूरी ताकत से जुटी रही। कानून के किसी मंझे खिलाड़ी की तरह छात्रा ने अपने कानूनी अधिकारों का पाठ पहले अस्पताल में मेडिकल स्टाफ को पढ़ाया फिर पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने भी एक के बाद एक दलीलें रखती रही। 

 
bareilly love jihad case girl says I Am An Adult I have come with lover Bilal on my own
पुलिस के साथ युवती - फोटो : अमर उजाला
उसकी दलीलों से बैकफुट पर आई पुलिस छात्रा का मेडिकल नहीं करा सकी वहीं मजिस्ट्रेट को उसे नारी निकेतन भेजना पड़ा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अजमेर के होटल से मिलने के तुरंत बाद ही लड़की ने दो टूक कहा था कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी बिलाल के साथ आई है। हालांकि लड़की ने शादी कर लेने की बात नहीं कही है। लेकिन बिलाल ने छात्रा से निकाह कर लेने का दावा किया है। 
 
bareilly love jihad case girl says I Am An Adult I have come with lover Bilal on my own
युवती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और अस्पताल स्टाफ के मुताबिक लड़की को जब मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया तो आधार कार्ड और हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों को सामने रखकर उसने खुद के बालिग होने का दावा किया और मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। छात्रा ने कहा कि वह बालिग हो चुकी है। इसके सभी प्रमाणपत्र उसके पास मौजूद हैं तो भला वह क्यों मेडिकल परीक्षण कराएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly love jihad case girl says I Am An Adult I have come with lover Bilal on my own
पुलिस के साथ आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने उसे मेडिकल कराने को कहा तो वह भड़क गई और अस्पताल स्टाफ से भिड़ गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उच्चाधिकारियों से निर्देश लिए और फिर छात्रा को बगैर मेडिकल कराए ही अस्पताल से ले गए। शाम को पुलिस ने छात्रा को एसीएम द्वितीय अरुणमणि के यहां पेश किया। पुलिस ने यहां दी अर्जी में कहा कि अवकाश की वजह से न्यायालय बंद हैं और न्यायिक मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
bareilly love jihad case girl says I Am An Adult I have come with lover Bilal on my own
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में लड़की की सुपुर्दगी को लेकर पुलिस को निर्देश दें कि उसे किसकी सुपुर्दगी में दिया जाए। लड़की ने यहां भी खुद के बालिग होने का दावा किया तो मजिस्ट्रेट ने लड़की से पूछा कि वह कहां जाना चाहती है। इस पर छात्रा ने अपने घर जाने से इनकार कर दिया। उसने प्रेमी बिलाल के साथ जाने की बात कही। लेकिन लड़की को कानूनी तौर पर बालिग मानने के लिए अभी उसके प्रमाण पत्रों की जांच होनी है और निर्णय न्यायालय को करना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed