फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2026: भगवान शिव की आभा से दमक रहा बरेली, नाथ नगरी में आज विराजेंगे नंदी और नटराज

Sun, 15 Feb 2026 08:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 08:02 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर बरेली शिवमय हो गया है। बीडीए ने डिजिटल लाइटिंग और फूलों से शहर में सजावट कराई है। शहर के दो प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्थापित की गई नंदी और नटराज की प्रतिमाओं का रविवार को लोकार्पण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Bareilly is glowing with the aura of Lord Shiva Nandi and Nataraja will be seated in Nath Nagari today
नंदी और नटराज की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
बरेली में महाशिवरात्रि पर शहर शिव की आभा से दमक रहा है। शहर की आध्यात्मिक पहचान को विस्तार देते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। शहर के दो प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्थापित की गई नंदी और नटराज की प्रतिमाओं का रविवार को लोकार्पण किया जाएगा। ये न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि यहां आने वाले लोगों को यहां की सांस्कृतिक विविधता से परिचित भी कराएंगी।
Trending Videos
Bareilly is glowing with the aura of Lord Shiva Nandi and Nataraja will be seated in Nath Nagari today
बीडीए की ओर से झुमका तिराहे के समीप स्थित अवैद्यनाथ द्वार पर नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। भगवान शिव के वाहन नंदी की यह प्रतिमा शक्ति और भक्ति का प्रतीक बनकर उभरेगी। लखनऊ की ओर से शहर आने वाले लोगों के स्वागत के लिए रजऊ परसपुर के पास भगवान शिव के नटराज स्वरूप की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। कला और संस्कृति के अद्भुत सामंजस्य वाली यह प्रतिमा शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगी।
Bareilly is glowing with the aura of Lord Shiva Nandi and Nataraja will be seated in Nath Nagari today
रंग बिरंगी लाइटों से सजा अवैद्यनाथ चौक - फोटो : बीडीए
शिव भक्ति से बंधी शहर की सीमाएं 
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक, इन दोनों प्रतिमाओं के स्थापित स्थापित होने से शहर की भौगोलिक और आध्यात्मिक सीमाएं शिव भक्ति के सूत्र में बंध गई हैं। ये शहर की पहचान को पुख्ता करेंगी। यहां प्रवेश करते ही पर्यटकों को शांति और श्रद्धा का अहसास होगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर इन प्रतिमाओं और उनके आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा माहौल उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly is glowing with the aura of Lord Shiva Nandi and Nataraja will be seated in Nath Nagari today
व्यापारियों ने सजाई दुकान
बरेली विकास प्रधिकरण की पहल पर साहूकारा व आलमगिरीगंज के सराफा बाजार में सजावट कराई गई है। दुकानदारों ने दुकान के बाहर फूलों के गमले सजाए हैं, जिससे बाजार की सुंदरता और बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन
Bareilly is glowing with the aura of Lord Shiva Nandi and Nataraja will be seated in Nath Nagari today
फूलों से सजे चौराहे, तीन दिन विशेष श्रृंगार 
शहर के प्रमुख चौराहों, सराफा बाजार से लेकर किला-कुतुवखाना तक गेंदे और गुलाब की मालाओं से सजावट पूरी कर ली गई है। 14 से 16 फरवरी तक विशेष पुष्प श्रृंगार रहेगा। अलग-अलग सेक्टरों में सड़कों को थीम के आधार पर सजाया गया है। कहीं शिवलिंग और डमरू का फ्लावर आर्ट तो कहीं त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प की आकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed