{"_id":"66c55f27805f1cac170bf54f","slug":"bareilly-fiance-killed-girl-in-hotel-he-brought-a-knife-to-slaughter-a-goat-and-got-drunk-and-killed-his-lover-2024-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में हत्या: बकरा काटने की छुरी लेकर आया... खाना खिलाया और काट डाला माशूका का गला; शरीर पर किए अनगिनत वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में हत्या: बकरा काटने की छुरी लेकर आया... खाना खिलाया और काट डाला माशूका का गला; शरीर पर किए अनगिनत वार
Wed, 21 Aug 2024 09:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bareilly fiance killed girl
- फोटो : अमर उजाला
माशूका से शादी न होने की चर्चा चलने से आलम गुस्से में था उसने शब्बो की हत्या की सुनियोजित योजना तैयार पहले से ही कर ली थी। सबसे पहले उसने किराये पर कमरा बुक करके बकरा काटने की छुरी व अन्य चीजें जुटा लीं। इसके बाद शराब पीकर शब्बो का छुरी से गला काट दिया। आधे से ज्यादा गला रेतने के साथ ही शब्बो के शरीर पर उसने कई जगह वार किए।
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
होटल में बुकिंग आलम ने अपनी सही आईडी के जरिये की थी। शायद हत्या की योजना के बाद वह आगे के घटनाक्रम को लेकर भी बेफिक्र था। वह अपने साथ बैग में बकरा काटने वाली छुरी भी लेकर आया था। रविवार रात वह होटल में अकेला ही ठहरा।
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
शायद इस दौरान ही उसने अपनी योजना को अंतिम रूप दिया। पुराने ताल्लुकात का वास्ता देकर उसने शब्बो को बरेली आने के लिए मना लिया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे शब्बो गांव से चली आई। दोपहर करीब सवा बजे आलम उसे लेकर होटल के कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों ने कमरे में ही खाना खाया। पुलिस को खाने के बर्तन खाली रखे मिले। इससे लगता है कि शब्बो उसके साथ पूरी तरह निश्चिंत थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आलम अकेला ही होटल से निकलकर चला गया।
विज्ञापन
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजे को हल्का सा बंद कर दिया। पुलिस को बेड के पीछे देसी शराब के दो खाली क्वार्टर मिले। इससे लगा कि आरोपी ने हत्या से पहले शराब भी पी होगी।