फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की के लिए बड़े भाई को मार डाला: छोटे ने दोस्तों संग मिलकर छत से दिया धक्का, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

Tue, 21 Feb 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Badaun police revealed the Prince murder case four accused sent to jail
प्रिंस का फाइल फोटो, हत्यारोपी भाई हर्ष - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के बिल्सी कस्बे के प्रिंस की हत्या का सूत्रधार सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय ही निकला। वह लंबे समय से उसकी हत्या की योजना बना रहा था लेकिन उसमें अपना नाम आने से बचने की कोशिश भी कर रहा था। उसने साजिश के तहत प्रिंस के छोटे भाई हर्ष को हरिद्वार से बुलाया और दो फरवरी की रात प्रिंस की हत्या करा दी। हर्ष ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।



मामले में बिल्सी के खैरी बस स्टैंड निवासी राजेश कुमार ने अपने मझले बेटे हर्ष कुमार, उसके दोस्त दिवांश मराठा, उदय माहेश्वरी और सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह परिवार के साथ हरिद्वार में रहकर एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनका बेटा प्रिंस घर में ही दुकान में बिजली का सामान बेचता था, जबकि हर्ष उनके साथ रहता था। 28 फरवरी को हर्ष हरिद्वार से बिल्सी आया था।

Badaun police revealed the Prince murder case four accused sent to jail
हत्यारोपी हर्ष - फोटो : अमर उजाला
दो फरवरी को उन्होंने प्रिंस से बात करने की कोशिश की थी। जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो वह बिल्सी आए तो घर में ताला पड़ा मिला। उदय और दिवांश के पास घर की चाबी मिली थी। हर्ष ने बताया था कि उसके दोस्तों ने प्रिंस की हत्या कर दी है। यह सुनकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Badaun police revealed the Prince murder case four accused sent to jail
आरोपी सराफ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पता चला कि प्रिंस का सराफा व्यापारी अमित की बेटी से प्रेम प्रसंग था। इस वजह से वह प्रिंस को ठिकाने लगाना चाहता था, साथ ही हत्या का इल्जाम भी अपने सिर नहीं लेना चाहता था। इसलिए उसने योजना के तहत हर्ष को हरिद्वार से बुलाया। उसे पूरी योजना बताई। उसे मोटी रकम देने के साथी अपनी बेटी से उसकी शादी कराने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun police revealed the Prince murder case four accused sent to jail
प्रिंस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हर्ष ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रिंस की हत्या कर दी। रविवार रात पुलिस ने सराफा व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
Badaun police revealed the Prince murder case four accused sent to jail
चारों हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे की थी हत्या

दो फरवरी की रात हर्ष, उदय और दिवांश ने प्रिंस के घर पार्टी की थी। उदय और दिवांश प्रिंस के घर शराब लेकर पहुंचे थे। सभी ने शराब पी लेकिन प्रिंस को ज्यादा पिलाई। फिर उसे छत पर ले गए और वहां से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात में ही तीनों उसका शव जंगल में ले गए। पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में शव को कंबल में लपेटकर कुएं में फेंक दिया था। ऊपर से कूड़ा कचरा डाल दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed