फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badaun Rape Case: महिला के प्राइवेट पार्ट में ठूंसा गया था कपड़ा और रुई, रॉड डालने से आंतरिक हिस्सा तक फटा

Wed, 06 Jan 2021 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jan 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Badaun Rape Case News: Badaun gang rape and murder case cloth and cotton was stuck in private part of woman
बदायूं रेप केस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। दरिदों का बर्बर चेहरा सामने आया है। उघैती इलाके में रविवार रात एक धर्मस्थल में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया। 

 
Badaun Rape Case News: Badaun gang rape and murder case cloth and cotton was stuck in private part of woman
budaun Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ी
आरोपियों ने महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ दी थी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। अब उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। 

 
Badaun Rape Case News: Badaun gang rape and murder case cloth and cotton was stuck in private part of woman
यही है वो कुआं - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान
मंगलवार दोपहर बाद महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी हिस्सा फट गया। उसकी बाईं सातवीं पसली टूटी हुई मिली और बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था। इसके अलावा उसका बायां पैर टूटा हुआ मिला है जो महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Rape Case News: Badaun gang rape and murder case cloth and cotton was stuck in private part of woman
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
...प्राइवेट पार्ट में ठूंसा गया था कपड़ा और रुई
धर्मस्थल के पुजारी पर ये अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह महिला के साथ दुष्कर्म कर सकता है, लेकिन वह तो दरिंदा निकला। उसके दोनों चेलों ने भी दरिंदगी की हदें पार कर दीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई थी। इससे उसका खून बहने लगा। खून रोकने के लिए उसके गुप्तांग में कपड़ा और रुई ठूंस दी थी। हालांकि महिला के सारे कपड़े खून से लथपथ मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी यही बयां कर रही है।
विज्ञापन
Badaun Rape Case News: Badaun gang rape and murder case cloth and cotton was stuck in private part of woman
बदायूं एसएसपी - फोटो : एएनआई
पुलिस ने खुद फरार कराए आरोपी
सोमवार को जिस समय महिला की मौत के बाद माहौल गर्म हो रहा था। उस दौरान आरोपी गांव में और पुजारी धर्मस्थल पर मौजूद था। पुलिस उसके बयानों के आधार पर पूरा मामला घुमाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी पुजारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। परिणाम यह रहा कि मंगलवार सुबह तक तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए। हालांकि बाद में दो  आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed