फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankit Suicide: हम गमजदा हैं, हमें थाम लो...' 16 घंटे तक अपना गम बताता रहा अंकित, किसी ने नहीं समझे जज्बात

Sun, 12 Jun 2022 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jun 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
BA Student Suicide Ankit kept telling his sorrow for 16 hours, no one understood the emotion
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के बीसलपुर में इंस्टाग्राम पर लगातार छह पोस्ट करने के बाद बीए के छात्र ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर निवासी पुष्प कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बरेली के एक कॉलेज में बीए का छात्र था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसे बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

 
BA Student Suicide Ankit kept telling his sorrow for 16 hours, no one understood the emotion
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हम गमजदा हैं...हमें थाम लो
हम गमजदा हैं...हमें थाम लो। सुबह तुम्हारी ही सही, हमें शाम दो। यह जज्बात और उससे उपजे दर्द के बेइंतहा तक हो जाने का अंजाम है। सोशल मीडिया की मायावी दुनिया में अंकित करीब 16 घंटों से गुहार लगाता रहा है। स्टोरीज के जरिये अपनी बात कही। वह बताता रहा, सदमे में है। 
BA Student Suicide Ankit kept telling his sorrow for 16 hours, no one understood the emotion
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
काश, कोई मदद के लिए हाथ बढ़ाता। उससे पूछता क्या दिक्कत है... दोस्त। अपनेपन के चार लफ्ज उसे ढांढस बंधाते। जिंदगी इतनी भी कठिन नहीं है मेरे दोस्त...। अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ और होनहार अंकित ने अपनी जान गंवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BA Student Suicide Ankit kept telling his sorrow for 16 hours, no one understood the emotion
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
अंकित का इंस्टा एकाउंट बताता है कि वह 8 अक्टूबर 2021 को सक्रिय हुआ। हर रोज एक दो पोस्ट जरूर करता था। इंस्टाग्राम पर उसके 1441 फॉलोअर्स हैं। अंकित ने जहर खाने के पहले 16 घंटों में पांच स्टोरी शेयर की। 
 
विज्ञापन
BA Student Suicide Ankit kept telling his sorrow for 16 hours, no one understood the emotion
BA Student Suicide - फोटो : अमर उजाला
पहली स्टोरी गुरुवार को देर शाम 8 बजे, दूसरी रात 9 बजे और तीसरी स्टोरी रात 10 बजे शेयर की। इसके बाद शुक्रवार को चौथी स्टोरी सुबह 7 बजे, पांचवी 9 बजे और आखिरी स्टोरी दोपहर 10 बजे शेयर की। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे अंकित ने जहर खा लिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed