{"_id":"66444948a3e8f39ca00f3af2","slug":"angry-people-created-a-jam-after-the-murder-of-a-married-woman-in-bareilly-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: लूट के बाद विवाहिता की हत्या पर भड़के लोग, चश्मदीद दरकिनार... हेमलता के पिता की तहरीर में इस बात का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लूट के बाद विवाहिता की हत्या पर भड़के लोग, चश्मदीद दरकिनार... हेमलता के पिता की तहरीर में इस बात का जिक्र
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 May 2024 01:28 PM IST
सार
बरेली में लूट के दौरान विवाहिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पति को भी पीटा। विवाहिता की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 8
हेमलता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली के शाही थाना इलाके में महिला की हत्या और पति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अफसरों को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल, पुलिस के चुनाव में बाहर जाने की वजह से करीब घंटेभर तक कोई मौके पर नहीं आया तो भीड़ ने जाम लगा दिया। जाम करीब तीन घंटे तक रहा, जिसमें उत्तराखंड तक के वाहन फंसे रहे।
शाम 6:30 बजे से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हरीश कुमार और उनकी पत्नी ने मलसाखेड़ा से आकर शव की पहचान अपनी बेटी हेमलता के रूप में की। इससे पहले स्थानीय लोग पुलिस को जानकारी दे चुके थे। पुलिस घंटेभर बाद मौके पर पहुंची।
वारदात से गुस्साए लोग इस देरी की वजह से और उबाल खा गए। कुछ युवकों ने सड़क के किनारे पड़े सीमेंट के खंभे उठाए तो कुछ ने पास के भट्ठे से ईंटें लाकर सड़क पर रख दी। बची-खुची जगह को आड़ी-तिरछी बाइकें लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
इसके बाद भीड़ ने हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा व एसपी दक्षिणी मानुष पारीक मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने शाही, शीशगढ़, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी समेत आसपास के सभी थानों के प्रभारी और पुलिस बुला ली।
2 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को समझाने की कोशिश की तो वह बात करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। रात नौ बजे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंचे और लोगों से बात करने की कोशिश की। भीड़ अड़ी थी कि हेमलता के हत्यारोपी उन्हें सौंप दिए जाएं तो वे हट जाएंगे। एसएसपी से कई दौर की वार्ता के बाद करीब दस बजे वह मान गए और जाम खोल दिया।
3 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साई भीड़ ने जाम खोल दिया तो घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने छीन लिया। लड़कों की भीड़ सड़क से हटकर यहां आ गई और शव न देने पर अड़ गई। इस पर एसएसपी ने अपनी गाड़ी में लगे माइक से लोगों को समझाया कि वे जो बताएंगे, उसके मुताबिक रिपोर्ट लिख दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
घटनास्थल पर बैठीं परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें किसी पर शक हो तो बता सकते हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी करके सच्चाई सामने लाएगी पर इस तरह कानून हाथ में लेना ठीक नहीं है। कभी कुछ लोग मान भी जाते तो दूसरे लोग और महिलाएं शव अपनी ओर खींच लेती थीं। रात 12 बजे भीड़ ने शव को सील करने दिया।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
धनेटा-शीशगढ़ मार्ग उत्तराखंड से जुड़ता है। शीशगढ़ से एक रास्ता बहेड़ी होकर हल्द्वानी व नैनीताल के लिए निकलता है दो दूसरा बिलासपुर होकर रामपुर और रुद्रपुर हाईवे से जुड़ता है। नैनीताल फोरलेन से टोल बचाने व अन्य वजहों से लोग इस रास्ते से निकलते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।