फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव: लखीमपुर खीरी में बारिश के साथ बरसे वोट, धूप में खिला लोकतंत्र, सुबह से शाम तक लगी रही कतार

Mon, 13 May 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 May 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 bumper voting along with rain in Lakhimpur Kheri
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को सुबह सात बजे आसमान में घने-काले बादल छाए और आधे जिले में बारिश शुरू हो गई। लगा कि मतदाताओं के कदम ठिठक जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बारिश के साथ बूथों पर वोट भी बरसने लगे। कुछ ने भीगते हुए मतदान किया तो कोई घर से छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंचा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लंबी होती चली गई। शहर से लेकर दूर गांवों के अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक मतदाताओं की लाइन नजर आई। इसी के साथ जिले का मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक 62.72 प्रतिशत और धौरहरा में 62.72 प्रतिशत वोट पड़े चुके थे। 



सोमवार को जिले के मतदाताओं ने उत्साह और उमंग से लोकतंत्र का महापर्व मनाया। नगरपालिका लखीमपुर के मॉडल बूथ पर सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंच गए। सुआगाड़ा के मतदान केंद्र पर तो मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। मतदान शुरू होने से पहले ही करीब 100 मतदाता केंद्र पर पहुंच गए थे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज व गांधी विद्यालय के मतदान केंद्र पर भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच चुके थे।

Lok Sabha Election 2024 bumper voting along with rain in Lakhimpur Kheri
नौरंगाबाद मतदान केंद्र परिसर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

मितौली के राजा लोने सिंह मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की लाइन लगी थी। मतदाताओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी। जबकि संपूर्णानगर इलाके में छह बजे से ही बारिश होने लगी थी। यहां पर ओले भी गिरे। शहर और आसपास कस्बों में सुबह 7:30 बजे पानी बरसने लगा।

Lok Sabha Election 2024 bumper voting along with rain in Lakhimpur Kheri
छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

लाइन में लगे मतदाता भीगने से बचने को सुरक्षित स्थान तलाशने लगे। तेज बारिश देखकर लगा कि शायद मतदाता घर से न निकलें, लेकिन यह गलत साबित हुआ। कुछ मिनट बाद ही मतदाता छाता लेकर बूथों पर पहुंचने लगे। मतदाताओं की लाइन लंबी होती गई और यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 bumper voting along with rain in Lakhimpur Kheri
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला

पानी से गुजरे, लाइन में लगे मगर कम नहीं हुआ उत्साह
सुबह करीब आठ बजे बारिश थम गई। बादल छाए रहे। नगरपालिका गेट, सलेमपुर कोन, गांधी विद्यालय और जिला पंचायत परिसर के मतदान केंद्र के पास जलभराव हुआ। मतदाता पानी से होकर गुजरे। बूथ के बाहर लाइन में लगे। नौ बजे के बाद धूप खिल गई तो लाइन और लंबी होती गई। शहर से सटे मीरपुर और रामापुर के मतदान केंद्र पर मतदाता कई लाइनों में खड़े थे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 bumper voting along with rain in Lakhimpur Kheri
पोलिंग बूथों पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में भी डटे रहे मतदाता
दोपहर एक बजे संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 55 पर महिला मतदाताओं की लंबी लाइन थी। इसी मतदान केंद्र के दूसरे बूथ पर पुरुष मतदाता भी लाइन में लगे थे। मझगई इलाके के तिलोकापुर मतदान केंद्र पर दोपहर दो बजे मतदाताओं की लाइन थी। मितौली के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर शाम चार बजे थी मतदाता कतार में लगे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed