फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेट्रो ट्रेंड: सोशल मीडिया पर छाया 80 का खुमार, बरेली में मंत्री-विधायक और अफसरों पर भी चढ़ा रंग; तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2026 08:09 AM IST
Mukesh Kumar आयुष मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
आयुष मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s रेट्रो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी वर्तमान तस्वीरों को 1980 के दशक जैसा बना रहे हैं। बरेली में मंत्री, विधायक और अफसरों ने रेट्रो ट्रेंड की तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
80s craze spreads on social media politicians and officers sharing 80s photos in Bareilly
नेताओं और अफसरों ने साझा की 80s की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इन दिनों रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है। बरेली के आम नागरिकों से लेकर नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी अब सोशल मीडिया पर 80 के दशक की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से तैयार की गईं इन तस्वीरों में लोग खुद को 1980 के दशक के कपड़ों, हेयर स्टाइल और उस दौर के माहौल में देखना पसंद कर रहे हैं।
80s craze spreads on social media politicians and officers sharing 80s photos in Bareilly
मेयर उमेश गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग पुराने दौर को नए अंदाज में साझा कर रहे हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका जन्म 1980 के बाद हुआ है। महापौर उमेश गौतम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 1980 स्टाइल वॉज अ स्टेटमेंट। 
80s craze spreads on social media politicians and officers sharing 80s photos in Bareilly
वन मंत्री अरुण कुमार और कैंट विधायस संजीव अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा- वाइबिंग टू द 80 ट्रेंड। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- वाइबिंग टू द 80 ट्रेंड।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
80s craze spreads on social media politicians and officers sharing 80s photos in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य की पत्नी वनिका सिंह ने साझा की ये तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य की पत्नी वनिका सिंह ने भी 80 के दशक की फोटो को शेयर किया है। शहर के आम लोग भी इस ट्रेंड को अपना रहे हैं और 80 के दशक की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
80s craze spreads on social media politicians and officers sharing 80s photos in Bareilly
आईपीएस अंशिका वर्मा ने अपने पति के साथ पोस्ट की ये तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- टाइमलेस। इस ट्रेन से कोई खुद को 80 के दशक के फिल्मी अंदाज में दिखा रहा है तो वहीं कोई पारंपरिक पहनावे और सादगी को तस्वीरों में उतार रहा है। इस ट्रेंड की मदद से लोग बीते दौर को भी याद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed