फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Train Accident: 'पटरी से उछल गई ट्रेन...ऊपर से निकल रही थीं चिंगारियां', दहशत में यात्री कांपने लगे; आपबीती

Thu, 27 Nov 2025 09:15 AM IST
शाहरुख खान मुकेश शुक्ल, अमर उजाला, रामनगर/बाराबंकी
मुकेश शुक्ल, अमर उजाला, रामनगर/बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Nov 2025 09:15 AM IST
सार

बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। 

विज्ञापन
UP barabanki Train Accident train jumped off tracks sparks coming from above passengers told story
रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार के सहरसा निवासी पिंटू ने बताया कि हम लोग ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे कि अचानक जोरदार आवाज हुई। हम सभी चौंक गए। देखे तो पुल की टूटी रेलिंग व उल्टा डंपर दूसरी रेलवे लाइन पर पड़ा था। ऊपर से चिंगारियां निकल रही थीं। ओवरहेड तार टूटकर जमीन पर गिर रहे थे। पहले तो लगा कोई बड़ा विस्फोट हो गया।

घटनास्थल के पास भट्ठे पर काम करने वाले जमालुद्दीन ने कहा कि ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर होती तो डंपर उसी पर गिरता। बड़ा अनर्थ हो जाता। पास के दुकानदार राजबहादुर निषाद ने बताया कि पहले पुल की रेलिंग टूटने की आवाज आई, फिर ऐसा धमाका हुआ कि लगा कोई पूरी ट्रेन पटरी से उछल गई। 
UP barabanki Train Accident train jumped off tracks sparks coming from above passengers told story
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीचे देखा तो डंपर उलटा टंगा था और तारों से चिंगारी निकल रही थी। पंजाब के मैकू मधईपुरा बिहार के नायक कुमार बोले कि हम बच्चे लेकर बाहर भागे। हवा में जलने की गंध भर गई थी। कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। हर किसी को लग रहा था अभी एक और धमाका होगा। 
 
UP barabanki Train Accident train jumped off tracks sparks coming from above passengers told story
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए
लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। लेकिन कुछ देर बाद बचाव टीम को देख राहत की सांस ली। डंपर गिरने के बाद हुए जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। बाद में जब पता चला कि धमाका नहीं बल्कि डंपर गिरा है, तब कहीं जाकर थोड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP barabanki Train Accident train jumped off tracks sparks coming from above passengers told story
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुजुर्ग यात्री की बिगड़ी तबीयत
घटना के दौरान एक वृद्ध यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत दवा देकर संभाल लिया। बरेली के रितेश ने बताया कि गोरखपुर जा रहे थे। ठीक बगल में ऐसा लगा कि ट्रेन को उड़ा दिया गया।
विज्ञापन
UP barabanki Train Accident train jumped off tracks sparks coming from above passengers told story
क्षतिग्रस्त डंपर के केबिन के अंदर फंसे चालक को निकालते सुरक्षाकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी में पुल से रेलवे लाइन पर गिरा डंपर
बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed