{"_id":"6ae10cc016b9a71bc30e390d","slug":"bjp-booth-president-dies-of-fever-over-50-people-fall-ill-in-trilokpur-barabanki-news-c-315-1-brb1041-182937-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बुखार से भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत, त्रिलोकपुर में 50 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बुखार से भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत, त्रिलोकपुर में 50 से अधिक बीमार
Wed, 28 Oct 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक आलोक द्विवेदी (फाइल फोटो)
त्रिलोकपुर। त्रिलोकपुर में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष आलोक द्विवेदी की बुखार से मौत हो गई। गांव में संक्रमण फैलने से 50 से अधिक लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग संग जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी इस स्थिति को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक आलोक द्विवेदी को करीब एक सप्ताह से बुखार था। निजी चिकित्सक से उनका उपचार कराया जा रहा था। मंगलवार सुबह अचानक उल्टी होने और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी बड़ागांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी गांव की अनीता गुप्ता, बिक्की शुक्ला, मयंक सोनी, अखिल जायसवाल, इमरान, अजवर, मुजम्मिल, अनु सोनी, गायत्री देवी, ऊषा और सुंदरम सहित 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिलोकपुर में फैली गंदगी बीमारी का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया जाएगा। साफ सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर और नालियों में गंदगी पर सवाल
कस्बे में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। इससे मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि साफ-सफाई की व्यवस्था समय से दुरुस्त की जाती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल सफाई अभियान चलाने और कूड़े का नियमित निस्तारण कराने की मांग की है।
गांव में सफाई न होना निराशाजनक है। खंड प्रेरक, सफाईकर्मी और एडीओ पंचायत से जवाब लिया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।
भूषण कुमार, जिला विकास अधिकारी