यूपी के बाराबंकी में रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास आरओबी से एक डंपर करीब 25 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिरने से रातभर रेल संचालन ठप रहा। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद सुबह 3 बजे अप और सुबह 5.45 बजे डाउन लाइन पर रेल यातायात शुरू कराया। हादसे के पीछे दो वजह प्रमुख मानी जा रही हैं। पहला ट्रक ओवरलोड था। इसलिए नियंत्रित नहीं हो सका। दूसरा सड़क सात मीटर चौड़ी है, जबकि पुल केवल तीन मीटर ही चौड़ा है। इससे वाहनों के आवागमन में समस्या होती है।
ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक: मौत के मुहाने पर थे 1600 यात्री... बड़ी खामी उजागर; पूरा सिस्टम जिम्मेदार?
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:58 PM IST
सार
रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से गरीब रथ गुजर रही थी। इसी समय बगल वाले ट्रैक पर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे मोरंग से ओवरलोड ट्रक आ गिरा। इससे पूरी गरीब रथ ट्रेन हिल गई। उसमें सवार 1600 यात्री सहम गए। मामले में बड़ी खामी उजागर हुई है...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन